Saturday, December 7, 2013

Last Salute to a great Leader

The Gandhi of South Africa and a brave fighter against apartheid Nelson Mandela is no more but his fight against the injustice to humankind 
will inspire millions to fight for a better world in years to come. Though his mortal body is no more but he will be alive with his thoughts and deeds forever.


 तुम्हें अंतिम परनाम
रंगभेद के विरुद्ध था छेड़ा तुमने संग्राम।
हे मंडेला वीर तुम्हें है अंतिम परनाम।।
रंग नहीं पर विचार हैं पहचान विशेष।
सबके प्रति समदृष्टि यही दिया संदेश।।
झुके नहीं तुम झेला तुमने कारागार।
गये सराहे पाया दुनिया भर का प्यार।।
गांधी के अनुयायी थे तुम सच्चे वीर।
सही गयी ना तुमसे मानवता की पीर।।
रंगभेद से मुक्ति हेतु किया सही प्रयत्न।
जग में गये सराहे, भारत ने माना रत्न।।
सदियों में तुमसा और न कोई होगा।
कौन सकेगा भोग दुख तुमने जो भोगा।।
दुनिया बदरंगी छोड़ चले तुम हे सेनानी।
सदियों तक न भूलेगी तेरी अमर कहानी।।




 

1 comment:

  1. मित्रों अपना भारत खतरे में हे जाग जाओ तभी बचेगा ये ... जरा इसे देखें
    बांग्लादेसी करदेंगे भारत को बर्बाद
    http:// bharatyogi.net/2013/11/bangladeshi.html

    ReplyDelete