Wednesday, September 9, 2020

तुलसी देती है संकट का संकेत

  • शायद आपने कभी ध्यान नहीं दिया होगा लेकिन यह सच है कि आपके घर आंगन में लगा तुलसी का पौधा घर- परिवार या आप पर आने वाले संकट का संकेत दे देता है। अगर आप पर कोई विपत्ति आऩेवाली होती है तो उसका    असर सबसे पहले आपके घर के तुलसी के पौधे पर होता है। आप उस पौधे का कितना भी ध्यान रखें वह धीरे-धीरे सूखने लगता है। तुलसी का पौधा ऐसा है, जो आपको पहले ही बता देगा कि आप पर या आपके घर-परिवार पर कोई बहुत बड़ा कष्ट आनेवाला है। यह परिवार में किसी की बीमारी, कोर्ट-कचहरी में मामला फंसने या फिर किसी आत्मीय को मृत्युतुल्य कष्ट का हो सकता है। 
  •  पुराणों और शास्त्रों  के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि जिस घर पर मुसीबत आने वाली होती है उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी तुलसी जी चली जाती है, क्योंकि जहां दरिद्रता, अशांति या क्लेश होता है वहां लक्ष्मी जी का निवास नहीं होता। ज्योतिष के अनुसार ऐसा बुध के कारण होता है। बुध का प्रभाव हरे रंग पर होता है। बुध को पेड़-पौधों का कारक ग्रह माना जाता है। अगर कोई ग्रह अशुभ फल देगा तो उसका अशुभ प्रभाव बुध के कारक वस्तुओं पर भी होता है। अगर कोई ग्रह शुभ फल देता है तो उसके शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा उत्तरोत्तर बढ़ता रहता है। 
  • तुलसी के पौधे के बारे में कहा गया है कि तुलसी का पौधा घर में बहुत शुभ होता है। तुलसी को भगवान कृष्ण के भोग में आवश्यक माना जाता है। हर रोज घर में तुलसी के पौधे के नीचे दीपक रखने से सुख-समृद्धि आती है। कुछ विद्वानों का मानना है कि तुलसी का गमला घर की रसोई के पास रखा जाये तो पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है। गणेश की पूजा में तुलसी वर्जित है। गणेश ने ही तुलसी को यह श्राप दिया था कि उनकी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं होगा। 
  •  रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रांति और संध्या के समय तुलसी के पत्र नहीं तोड़ने चाहिए। ग्रहण के समय भोजन आदि व जल को शुद्ध रखने के लिए तुलसी दल डालने की प्रथा है।  
  • तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण भी बहुत होते हैं।  प्रतिदिन 4 पत्तियां तुलसी की सुबह खाली पेट ग्रहण करने से मधुमेह, रक्त विकार, वात, पित्त आदि दोष दूर होने लगते है। तुलसी के समीप आसन लगाकर यदि कुछ समय हेतु प्रतिदिन बैठा जाए तो श्वास व अस्थमा रोग आदि से मुक्ति मिलती है। 
  •   घर में तुलसी के पौधे की उपस्थिति एक वैद्य समान तो है ही, यह वास्तु के दोष भी दूर करने में सक्षम है। हमारे शास्त्र इसके गुणों से भरे पड़े हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक काम आती है तुलसी। तुलसी हमारे घर या भवन के समस्त दोष को दूर कर हमारे जीवन को निरोग एवं सुखमय बनाने में सक्षम है।
  •  तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर और रोकथाम करने में सहायक हैं। तुलसी का पौधा घर में लगाने से वातावरण पवित्र होता है। उसकी सुगंध से हवा में व्याप्त कई तरह की अशुद्धियां और बीमारी फैलाने वाले सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश होता है।
  •  

1 comment: