Saturday, January 30, 2021

विष्णु ने कैसे छीना शिव-पार्वती से उनका धाम

 


भारतीय धर्मग्रंथों में बद्रीनाथ धाम, द्वारका धाम, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम का उल्लेख चार पवित्र धामों के रूप में किया जाता है। आस्थावान हिंदू इन धामों के दर्शन को जीवन के परम पुण्य के रूप में मानते हैं। इनमें से ही एक धाम है बद्रीनाथ धाम जहां प्रभु विष्णु विराजते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी कथा सुनाने जा रहे हैं जो शायद आपमें से कुछ लोग ही जानते होंगे। कुछ को तो इस बारे में पता ही नहीं होगा। कहते हैं पहले बद्रीनाथ धाम शिव-पार्वती का धाम था जिसे छल करके विष्णु ने हथिया लिया था और उसके बाद से वे वहां विराजते हैं। शिव-पार्वती को इसके चलते केदारनाथ धाम जाने को विवश होना पड़ा।

विष्णु ने कैसे छल कर के शिव-पार्वती के धाम पर कब्जा किया इसके पीछे एक कथा का उल्लेख मिलता है। कथा के अनुसार  बद्रीनाथ धाम कभी भगवान शिव और पार्वती का विश्राम स्थान हुआ करता था। यहां भगवान शिव अपने परिवार के साथ रहते थे। विष्णु भगवान को यह स्थान इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे प्राप्त करने का निश्चय किया। पौराणिक कथा के अनुसार सतयुग में जब भगवान नारायण बद्रीनाथ आए तब यहां बदरियों यानी बेर का वन था और यहां भगवान शंकर अपनी अर्द्धांगिनी पार्वती के साथ रहते थे। एक दिन विष्णु बालक का रूप धारण कर जोर-जोर से रोने लगे।
उनका रोना सुन कर माता पार्वती को बहुत दुख हुआ। वे सोचने लगीं कि इस निर्जन वन में यह कौन बालक रो रहा है? यह आया कहां से? और इसकी माता कहां है? यही सब सोच माता को बालक पर दया आ गई। उस बालक को लेकर वे अपने घर पहुंचीं।
शिवजी तुरंत ही ‍समझ गए कि यह विष्णु की कोई लीला है। उन्होंने पार्वती से इस बालक को घर के बाहर छोड़ देने का आग्रह किया और कहा कि वह अपने आप ही कुछ देर रोकर चला जाएगा। लेकिन पार्वती ने उनकी बात नहीं मानी और बालक को घर में ले जाकर चुप करा कर सुलाने लगीं।
कुछ देर में बालक सो गया तो माता पार्वती बाहर आ गईं और शिवजी के साथ कुछ दूर टहलनें चली गईं। भगवान विष्णु को इसी क्षण का इंतजार था। उन्होंने भीतर से घर का दरवाजा बंद कर दिया।
भगवान शिव और पार्वती जब घर लौटे तो द्वार अंदर से बंद था। इन्होंने जब बालक से द्वार खोलने के लिए कहा तब अंदर से भगवान विष्णु ने कहा कि अब आप भूल जाइए भगवन्। यह स्थान मुझे बहुत पसंद आ गया है। मुझे यहीं विश्राम करने दी‍जिए। अब आप यहां से केदारनाथ जाएं।
तब से लेकर आज तक बद्रीनाथ यहां पर अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं और भगवान शिव केदानाथ में।

एक मान्यता यह भी है कि एक देवी के त्याग के कारण बदरी विशाल के इस धाम का नाम बदरीनाथ पड़ा। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु योगध्यान मुद्रा में तपस्या में लीन थे तो बहुत अधिक हिमपात होने लगा। भगवान विष्णु बर्फ में पूरी तरह दब गए थे। 

माता लक्ष्मी भगवान विष्णु को धूप, बारिश और बर्फ से बचाने की कठोर तपस्या में जुट गयीं। जब माता लक्ष्मी से उनकी यह दशा देखी नहीं गई तो मां लक्ष्मी ने एक बेर (बदरी) के पेड़ का रूप लेकर उनके ऊपर ओढ़ा दिया। इससे बर्फबारी को वह अपने उपर ही सहने लगीं। 

 

कई वर्षों बाद जब भगवान विष्णु ने अपना तप पूर्ण किया तो देखा कि लक्ष्मीजी बर्फ से पूरी ढकी हुईं थीं। तब भगवान विष्णु ने कहा कि तुमने भी मेरे ही बराबर तप किया है तो आज से इस धाम पर मुझे तुम्हारे ही साथ पूजा जायेगा। क्योंकि तुमने मेरी रक्षा बदरी वृक्ष के रूप में की है इसलिए आज से मुझे बदरी के नाथ-बदरीनाथ के नाम से जाना जाएगा। 

इस तरह से भगवान विष्णु का नाम बदरीनाथ पड़ा। जहां भगवान बदरीनाथ ने तप किया था, वही पवित्र-स्थल आज तप्त-कुण्ड के नाम से विश्व-विख्यात है और उनके तप के रूप में आज भी उस कुण्ड में हर मौसम में गर्म पानी उपलब्ध रहता है।

नर-नारायण पर्वत की गोद में बसा बदरीनाथ धाम नीलकण्ठ पर्वत का एक भाग है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर आदिगुरू शंकराचार्य ने चारों धाम में से एक के रूप में स्थापित किया था। यह मंदिर तीन भागों में विभाजित है, गर्भगृह, दर्शनमण्डप और सभामण्डप।

कहा जाता है कि बदरीनाथ की मूर्ति शालिग्राम शिला से बनी है। यह मूर्ति चतुर्भुज ध्यानमुद्रा में है। सिद्ध ऋषि-मुनि इसके प्रधान आराधक थे। जब यहां बौद्धों का प्रभाव बढ़ा तब उन्होंने इसे बुद्ध की मूर्ति मानकर पूजा आरंभ की। शंकराचार्य की प्रचार-यात्रा के समय बौद्ध तिब्बत भागते हुए मूर्ति को अलकनंदा में फेंक गए। तब शंकराचार्य ने अलकनंदा से पुन: बाहर निकालकर   मूर्तिकी स्थापना की। इसके बाद मूर्ति पुन: स्थानांतरित हो गयी और तीसरी बार तप्तकुंड से निकालकर रामानुजाचार्य ने इसकी स्थापना की। मंदिर में नर-नारायण विग्रह की पूजा होती है और अखंड दीप जलता है, जो कि अचल ज्ञानज्योति का प्रतीक है।

 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को शंख की ध्वनि प्रिय लगती है, लेकिन उनके धाम बदरीनाथ में शंख नहीं बजाया जाता है। सभी मंदिरों में शंख की ध्वनि से देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है, लेकिन हिमालय की तलहटी पर विराजमान बदरीनाथ धाम में शंखनाद नहीं होता है।

धार्मिक कथाओं के अनुसार इसके पीछे एक प्राचीन मान्यता है जो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला गांव से जुड़ी हुई है। इस मान्यता के अनुसार रुद्रप्रयाग के सिल्ला गांव स्थित साणेश्वर मंदिर से बातापी राक्षस भागकर बदरीनाथ धाम में शंख में छुप गया था, इसलिए धाम में शंखनाद नहीं होता है।

कहा जाता है कि जब हिमालय क्षेत्र में असुरों का आतंक था। तब, ऋषि-मुनि अपने आश्रमों में पूजा-अर्चना भी नहीं कर पाते थे। यही स्थिति साणेश्वर महाराज के मंदिर में भी थी। यहां जो भी ब्राह्मण पूजा-अर्चना को पहुंचते, राक्षस उन्हें अपना निवाला बना लेते।

तब साणेश्वर महाराज ने अपने भाई अगस्त्य ऋषि से मदद मांगी। एक दिन अगस्त्य ऋषि सिल्ला पहुंचे और साणेश्वर मंदिर में स्वयं पूजा-अर्चना करने लगे, लेकिन राक्षसों का उत्पात देखकर वह भी सहम गए।

उन्होंने मां भगवती का ध्यान किया तो अगस्त्य ऋषि की कोख से कुष्मांडा देवी प्रकट हो गई। देवी ने त्रिशूल और कटार से वहां मौजूद राक्षसों का वध किया। कहा जाता है कि देवी से बचने के लिए तब आतापी-बातापी नाम के दो राक्षस वहां से भाग निकले।

तभी आतापी राक्षस मंदाकिनी नदी में छुप गया और बातापी राक्षस यहां से भागकर बदरीनाथ धाम में शंख में छुप गया। मान्यता है कि तभी से बदरीनाथ धाम में शंख बजना वर्जित कर दिया गया।

ऐसा कहा जाता है कि शंख को बजाने से ये दोनों ही राक्षस बाहर आ जाएंगे.

अगर वैज्ञानिक की बात करें तो कहते हैं कि बद्रीनाथ में शंख नही बजाने के पीछे वहां की क्षेत्रीय परिस्थिति मुख्य कारण है। इस क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बर्फ से ढका रहता है. और शंख से निकली ध्वनि पहाड़ों से टकरा कर प्रतिध्वनि पैदा करती है. जिसकी वजह से बर्फ में दरार पड़ने व बर्फीले तूफान आने की आशंका रहती है। इसीलिए कहते हैं कि यहां शंख नहीं बजता।

इस आलेख को वीडियो रूप में देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए

 

 

Saturday, January 23, 2021

जब एक कुत्ता आया भगवान श्रीराम से न्याय मांगने


ऐसे ही लोग रामराज्य को उत्तम शासन का उत्कर्ष नहीं मानते हैं। रामराज्य में हर एक को न्याय मिलता था, सभी सुखी थे, सबमें समरसता, समता का भाव था। सभी रोग, ताप से मुक्त थे। पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास ने रामराज्य के बारे में अपने महन काव्य ग्रंथ रामचरित मानस में लिखा है- राम राज बैठे त्रैलोका। हरषित भए गए सब सोका।। बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप विषमता खोई।। दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।। 

जो प्रसंग हम यहां दे रहे हैं वह राम की न्यायप्रियता और सबके प्रति समान भाव रखने का एक उत्तम उदाहरण है।   मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साम्राज्य में कोई भी व्यक्ति, प्राणी,जीव आदि को कोई बीमारी नही रही ओर सबके प्रति श्रीराम के सौम्यतापूर्ण व्यवहार के कारण प्रजा समस्याग्रस्त नहीं थी। श्रीराम की न्यायसभा में धर्मशास्त्र, नीतिशास्त्र के ज्ञाता रहते थे ओर उनकी न्यायसभा इन्द्र, यम और वरुण की न्यायसभा जैसी ही सुशोभित थी जिसका उल्लेख आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी श्रीमदवाल्मीकि रामायण के उत्तरकाण्ड के प्रथम सर्ग में इस तरह किया है –सभा यथा महेन्द्रस्य यमस्य वरुणस्य च। शुशुभे राजसिंहस्य रामश्याक्लिष्टकर्मणा:। एक दिन राम न्यायसभा में मामलों का निपटारा 

कर रहे थे। सभी मामले निपटाने के बाद राम लक्ष्मण से बोले- लक्ष्मण जरा बाहर जाकर देखो कोई न्याय चाहने वाला प्रार्थी हो तो उसे आदर सहित यहां ले आओ।  लक्ष्मण ने आदेश पाते ही न्यायसभा के बाहर आकर देखा तो उन्हे कोई व्यक्ति नहीं दिखा क्योंकि वे खुद जानते थे कि धर्मशासित राज्य में कोई न्याय का प्रार्थी कैसे हो सकता है,उन्होने राम को सूचित किया कि कोई भी प्रार्थी नहीं है।   लक्ष्मण का जबाव सुनने के बाद रामजी विहंसे और बोले एक बार और जाओ और प्रार्थी की तलाश करो। लक्ष्मण पुन: द्वार पर आए तो बाहर एक कुत्ते को बैठा देखा। लक्ष्मण को देख कर कुत्ता खड़ा हो गया ओर रोने लगा। लक्ष्मण ने कुत्ते से पूछा-तुम क्यों रो रहे हो निडर होकर मुझसे कहो।

 कुत्ता बोला- मैं जो कुछ कहना चाहता हूँ राम जी से कहूँगा, आप कृपया कर मेरा संदेश प्रभु को पहुंचा दीजिए। लक्ष्मण ने कुत्ते कि बात सुनी और श्रीराम से कुत्ते की पूरी बात सुनायी। श्रीराम ने अपनी न्यायसभा में कुत्ते को फरियाद सुनाने की अनुमति देकर लक्ष्मण को उसे बुलाने भेजा। लक्ष्मण कुत्ते के पास पहुंचे और प्रभु के सामने अपनी बात रखने को कहा। प्रभु की सहमति मिलने के बाद कुत्ते ने लक्ष्मण से कहा कि- “देवता के मंदिर में, राजा के भवन में और पंडित के घर में हम जैसे जीवों का प्रवेश निषिद्ध है। ऐसे में मैं वहाँ नहीं जा सकता। राम साक्षात शरीरधारी धर्म हैं, वे सत्यवादी हैं, रण में दक्ष ओर समस्त प्राणियों के हित में तत्पर है। इसलिए लक्ष्मण जी आप प्रजापालक श्रीराम को कह दीजिये कि उनकी आज्ञा के बिना मैं उनके न्यायमंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहता हूँ।'

   लक्ष्मण वापस श्रीराम के पास आकर कहा- “”हे प्रभु आपके आदेश से मैं बाहर प्रार्थी को तलाशने गया था। एक कुत्ता बाहर खड़ा है ओर आपके समक्ष उपस्थित होने कि आज्ञा चाहता है।“”  श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा- “”फरियादी कोई भी जाति या योनि का क्यों न हो, उसे शीघ्र ले आओ।“” श्रीराम की आज्ञा पाकर कुत्ता उनकी न्यायसभा में आ गया। प्रभु राम ने देखा कि उसका सिर घायल है ओर रक्त बह रहा है। श्रीराम कुत्ते से बोले- मै तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूँ? तुम्हें जो कुछ कहना है बिना डरे कहो। 

 कुत्ता प्रभु राम से बोला कि अज्ञानतावश मैंने कोई चूक कि हो तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ आप क्रोध ना करें तो मैं अपनी व्यथा आपसे कहूं। 

श्रीराम ने कहा- तुम निडर होकर कहो तुम्हारी जो भी इच्छा है पूरी की जायेगी।

   कुत्ते ने भगवान श्रीराम कि न्यायसभा में अपनी व्यथा-कथा कहनी प्रारंभ की कि मैं एक भिक्षुक ब्राह्मण के घर में रहता हूँ। उसने ही बिना किसी अपराध के मेरा सिर फोड़ दिया। 

  श्रीराम ने द्वारपाल को उस भिक्षुक ब्राह्मण को बुलाने भेज दिया। आते ही उस भिक्षुक ब्राह्मण ने प्रभु श्रीराम को प्रणाम कर पूछा कि उसे किस कारण से दरबार में बुलवाया गया है। 

  श्रीराम ने उस ब्राह्मण से प्रश्न किया - तुमने इस कुत्ते को क्यों मारा ? इसने  ऐसा  क्या किया जो  तुमने इसका सिर फोड़ दिया? 

 ब्राह्मण ने कहा – हाँ मैंने क्रोध में इस कुत्ते को मारा है। मैं भिक्षा के लिए घूम रहा था और भिक्षा का समय निकल गया था। यह गली के बीचोबीच बैठा था, मैंने कई बार इसे हटने को कहा,तब यह गली के एक छोर में ऐसी जगह खड़ा हो गया जिससे मेरी राह रुक गयी। मैं भूखा था ही इसलिए क्रोध में मैंने इसे मार दिया। अब आप मुझे जो भी दंड देना चाहे दे दें।  श्रीराम ने सभासदों समेत सहित अपनी न्यायसभा  के सदस्यों से  पूछा कि इस ब्राह्मण को क्या दंड दिया जाये? 

सभी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार दंड द्वारा ब्राह्मण अवध्य है।  न्यायसभा ने श्रीराम को ब्राह्मण के बारे में  खुद निर्णय लेने को कहा। यह मामला भी एक पशु और मानव के बीच है। इस पर कोई निर्णय सुनाना आसान नहीं है। अब प्रभुआप  ही निर्णय लें कि इस पर क्या किया जाये।

सभासदों की बात सुन कर राम ने इस बारे में कुत्ते को ही दंड का सुझाव देने की बात 

कही।

 उन्होंने कुत्ते को पूछा, ‘ब्राह्मण ने तुम्हें डंडा मारा तो तुम क्या  दंड देना चाहते हो? ‘

कुत्ते ने कहा,’भगवान इसे कालंजर का मठाधीश बना दिया जाए।’

कुत्ते की बात सुनकर भगवान राम मुस्करा दिए और मुस्कराते हुए कुत्ते से पूछा,’ इस ब्राह्मण ने तुम्हें  डंडा मारा बदले में तुम इन्हें मठाधीश बनाना चाहते हो। मठाधीश बनने से इनकी बहुत सेवा होगी, काफी चेले बन जाएंगे। इससे तुम्हारा क्या फायदा होगा।’

कुत्ता बोला, मैं भी पूर्व जन्म में मठाधीश था। मुझ से कुछ गलत काम हुआ आज मैं कुत्ते की योनि में हूं और लोगों के डंडे खा रहा हूं। यह ब्राह्मण भी मठाधीश बनेगा फिर कुत्ते की योनि में जाएगा, फिर लोगों के डंडे खाएगा तो इसकी सजा पूरी हो जाएगी।

  कुत्ते की राय सुन भगवान राम मुसकराये और उन्होंने ब्राह्मण को वही सजा सुना दी जो कुत्ते ने सुझायी थी।

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए




Wednesday, January 20, 2021

रावण ने सीता को सोने के महल में क्यों नहीं रखा


आप सभी यह जानते होंगे कि रावण ने किस तरह से राम और लक्ष्मण की अनुपस्थित का लाभ उठा कर सीता को पंचवटी से  हर लाया था। उसके इस पाप कर्म का सहयोगी उसका मामा मारीच बना था। मारीच सोने का मृग बन गया था जिसे देख सीता जी ने राम से कहा कि उन्हें यह मृग चाहिए जीवित या मृत। उन्होंने राम, लक्ष्मण दोनों से कहा था लेकिन सीता की रक्षा का भार छोड़ राम उस स्वर्णमयी माया मृग के पीछे दौड़ पड़े। वह मृग छल करता हुआ राम को बहुत दूर ले गया उसके कुछ देर बाद ही राम ने उस बाण से प्रहार कर दिया। मरते समय वह मायावी जोर से चिल्लाया-हा लक्ष्मण, हा लक्ष्मण। यह ध्वनि पंचवटी में सीता तक पहुंची तो वे व्याकुल हो गयीं। उन्होंने लक्ष्मण से कहा-तुम्हारे भैया पर संकट है तुम उनकी रक्षा के लिए शीघ्र जाओ। लक्ष्मण ने भाभी सीता को बहुत समझाया कि भैया राम पर कोई विपत्ति आ ही नहीं सकती। इस पर भी सीता नहीं मानीं और लक्ष्मण को भैया की खोज में जाना पड़ा। इधर पंचवटी से साधु वेष में आकर रावण सीता का हरण कर ले गया। 

रावण ने लंका ले जाकर सीता को अशोकवाटिका में रखा। प्रश्न यह उठता है कि सोने का इतना बड़ा महल होते हुए भी रावण ने सीता को अशोकवाटिका में क्यों रखा। हम यहां बता रहे हैं कि माता सीता को रावण के अशोकवाटिका में रखने का कारण क्या था। यह भी कि किसके श्राप के चलते रावण कभी सीता माता को स्पर्श करने का साहस नहीं कर पाया।  महान प्रतापी और बलवान लंकापति रावण यदि चाहता तो वह माता सीता को विवाह के लिए विवश कर सकता था अथवा अपनी बात मनवाने के लिए वह माता सीता को कष्ट दे सकता था । 

लेकिन रावण ने ऐसा कुछ नहीं किया, वह माता सीता की स्वीकृति की प्रतीक्षा करता रहा । क्या उसे कोई डर था या वह किसी वचन से बंधा हुआ था । इन सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास हम कर रहे हैं। लंकापति रावण के स्वर्ण महल का निर्माण कुबेर द्वारा किया गया था । सोने का यह महल बहुत ही भव्य एवं विशाल तो था ही इसके साथ ही यह आकर्षक भी था । यदि एक बार कोई इस महल को देख लेता तो इसके आकर्षण से वह बस इसे ही देखता रहता था । परन्तु फिर भी रावण ने माता सीता को कैद करने के बाद लंका के किसी महल में रखने की जगह उन्हें वाटिका में रखा इसका मुख्य कारण था कुबेर के पुत्र नलकुबेर का श्राप। 

 रावण सदैव नलकुबेर के श्राप से भयभीत रहता है यही कारण था की वह माता सीता के समीप जाने से डरता था । एक बार रावण अपने विश्व विजय अभियान के लिए स्वर्ग गया वहां उसकी दृष्टि स्वर्ग की सबसे खूबसूरत अप्सरा रम्भा पर पड़ी । रावण उसकी खूबसूरती पर मोहित हो गया तथा उसे पकड़ लिया । तब रम्भा उसे समझाते हुए बोली की वह रावण के भाई के पुत्र नलकुबेर की पत्नी बनने वाली है । अतः वह रावण की पुत्रवधू है ।

परन्तु रावण ने रम्भा की बात अनसुनी कर दी और रम्भा को अपमानित कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया । जब नलकुबेर को रावण की इस बात का पता चला तो वह क्रोध से भर गया । परन्तु क्योकि रावण पंडित होने के साथ ही साथ उसके पिता का भ्राता भी था इसलिए नलकुबेर ने रावण को यह श्राप दिया की भविष्य में जब भी कभी वह किसी स्त्री को उसकी इच्छा या स्वीकृति के बिना अपने महल में रखने का प्रयास करेगा तो वह अग्नि की ज्वाला में भष्म हो जाएगा । यही कारण था जिसकी वजह से रावण ने माता सीता को महल में ना रख कर अशोकवाटिका में रखा।

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए


Sunday, January 17, 2021

कृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना

  


समय गवाह है कि कृष्ण ने पांडवों-कौरवों के बीच के तनाव को कम करने का भरसक प्रयत्न किया था। यहां तक कि वे स्वयं दूत बन कर भी समझाने गये थे लेकिन दुर्योधन ने उनका भी अपमान किया और साफ कह दिया कि वे अपने भाइयों को सुई की नोंक के बराबर जमीन भी नहीं देंगे। इसके बाद जब युद्ध अवश्यंभावी हो गया तो फिर इतने बड़े युद्ध के लिए बड़े मैदान का भी चयन करना था। कृष्ण ने ही इसके लिए कुरुक्षेत्र को चुनने का सुझाव दिया। अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर इस जगह को ही युद्ध के लिए क्यों चुना गया। इस क्यों का जवाब हम देंगे लेकिन पहले महाभारत युद्ध की पृष्ठभूमि में आते हैं।  जिस दिन द्रौपदी ने दुर्योधन का अंधे का पुत्र अंधा कह कर अपमान किया 

महाभारत युद्ध की नींव उसी दिन पड़ गयी थी। अब उस घटना पर आते हैं कि द्रौपदी ने कैसे दुर्योधन का अपमान किया। चौसर का खेल हार कर जब शकुनि दुर्योधन के पास आता है तो दुर्योधन अपने  मामा की खूब खिल्ली उड़ाता है क्योंकि वो इस बात से अनजान है कि शकुनि मामा चौसर का खेल जान बूझकर हारे थे। शकुनि ने दुर्योधन की बातों का बुरा ना मानते हुए उसे राजगृह की सैर करने का आदेश दे दिया। दुर्योधन को राजगृह की सुंदरता देखकर खूब ईर्ष्या होती है। आंखें फाड़ फाड़कर वो महल की सुंदरता को निहार भी रहा होता है और आश्चर्यचकित भी हो रहा है। तभी उसे एक द्वार दिखाई देता है जहां से बाहर का सुहाना नज़ारा दिखता है, वो वहां जाने के लिए आगे बढ़ता ही है कि दीवार से टकरा जाता है। फिर वो उस दीवार को अच्छे से देखता है और समझता है कि वो नज़ारा सिर्फ एक भ्रम है। दुर्योधन वापस लौटा, फिर उसे वैसी ही दीवार दिखी जिससे वो टकराया था उसे लगता है कि वो भी भ्रम है लेकिन वहां से एक दासी को आता देख वो चकित रह जाता है। वो उस दीवार से उस पार जाता है। तभी उसे राह के बीच में पानी और अगल-बगल में सतह दिखती है। भ्रम होने के कारण दुर्योधन सोच में पड़ जाता है फिर एक दासी को उस पानी के ऊपर से जाता देख वो भी चला जाता है।

ऐसे ही फिर आगे राह में अग्नि कुंड दिखता है लेकिन वो भी एक भ्रम होता है। मायामहल की ऐसी बनावट देख दुर्योधन बहुत खुश होता है और आगे बढ़ने लगता है कि तभी वहां एक दासी आकर उसे सावधान करती है क्योंकि आगे पानी से भरा कुंड है। लेकिन भ्रम होने के कारण दुर्योधन को सतह दिखाई देती है और वो आगे बढ़ जाता है। जैसे ही वो कदम सतह पर रखता है वो सीधा पानी में गिर जाता है और ये देख द्रौपदी खूब हंसती है और कहती है कि, "अंधे का पुत्र अंधा।"

यह  सुनकर दुर्योधन क्रोध की अग्नि में जल उठता है। उसके बाद से उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है द्रौपदी से अपने अपमान का बदला लेना। जब भी दुर्योधन मल्लयुद्ध का अभ्यास करता उसे द्रौपदी की हंसी ही सुनाई पड़ती और वो क्रोध में सबको मारने लगता। वो तो वहां कर्ण आ जाता है और उसे अपने क्रोध पर संयम रखने को कहता है। फिर कर्ण दुर्योधन से उसके क्रोध का कारण पूछता है तब दुर्योधन उसे बताता है कि वो अपमान का घूंट उससे सहा नहीं जा रहा और उसका अपमान किया है द्रौपदी ने।

तभी वहां शकुनि आता है और युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ सम्पन्न होने की खुशी में हस्तिनापुर में समारोह कराने का सुझाव देता है कि दुर्योधन उस समारोह में वो अपने चौसर के खेल से सभी अपमान का बदला भी ले सकेगा। और शकुनि दुर्योधन को वचन देता है कि उस चौसर के खेल में वो युधिष्ठिर को ज़रूर हराएगा। इसलिए सबसे पहले इस समारोह के लिए दुर्योधन को धृतराष्ट्र को मनाना होगा।

 द्यूत क्रीड़ा या चौसर के खेल में जब पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी को हार गये। उसके बाद महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया। कुरुक्षेत्र में युद्ध लड़े जाने का फैसला भगवान श्री कृष्ण का था। लेकिन उन्होंने कुरुक्षेत्र को ही महाभारत युद्ध के लिए क्यों चुना इसकी कहानी कुछ इस प्रकार है।

 जब महाभारत युद्ध होने का निश्चय हो गया तो उसके लिये मैदान की खोज शुरू हुई। श्रीकृष्ण जी बढ़ी हुई असुरता से ग्रसित व्यक्तियों को उस युद्ध के द्वारा नष्ट कराना चाहते थे। पर भय यह था कि यह भाई-भाइयों का, गुरु शिष्य का, सम्बन्धी कुटुम्बियों का युद्ध है। एक दूसरे को मरते देख कर कहीं सन्धि न कर बैठें इसलिए ऐसी भूमि युद्ध के लिए चुननी चाहिए जहाँ क्रोध और द्वेष के संस्कार पर्याप्त मात्रा में हों। उन्होंने अनेकों दूत अनेकों दिशाओं में भेजे कि वहाँ की घटनाओं का वर्णन आकर उन्हें सुनायें।

एक दूत ने सुनाया कि अमुक जगह बड़े भाई ने छोटे भाई को खेत की मेंड़ से बहते हुए वर्षा के पानी को रोकने के लिए कहा। पर उसने स्पष्ट इनकार कर दिया और उलाहना देते हुए कहा-तू ही क्यों न बन्द कर आवे? मैं कोई तेरा गुलाम हूँ। इस पर बड़ा भाई आग बबूला हो गया। उसने छोटे भाई को छुरे से गोद डाला और उसकी लाश को पैर पकड़कर घसीटता हुआ उस मेंड़ के पास ले गया और जहाँ से पानी निकल रहा था वहाँ उस लाश को पैर से कुचल कर लगा दिया।

इस नृशंसता को सुनकर श्रीकृष्ण ने निश्चय किया यह भूमि भाई-भाई के युद्ध के लिए उपयुक्त है। यहाँ पहुँचने पर उनके मस्तिष्क पर जो प्रभाव पड़ेगा उससे परस्पर प्रेम उत्पन्न होने या सन्धि चर्चा चलने की सम्भावना न रहेगी। वह स्थान कुरुक्षेत्र था वहीं युद्ध रचा गया। 18 दिन चलैे इस युद्ध में भारी विनाश हुआ और लाखों लोग मारे गये। इससे सिद्ध होता है कि किसी विवाद को अगर बातचीत से सुलझा लिया जाये और युद्ध की स्थिति ना बननी दी जाये तो वही श्रेयस्कर होता है।

महाभारत की यह कथा यह संकेत करती है की शुभ और अशुभ विचारों एवं कर्मों के संस्कार भूमि में देर तक समाये रहते हैं। इसीलिए निवास के लिए ऐसी भूमि ही चुननी चाहिए जो शुभ हो।

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए


Friday, January 15, 2021

रावण संहिता के उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

       राक्षस कुल में जन्मने के बावजूद रावण प्रकांड विद्वान व शास्त्रों का ज्ञाता था। ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में भी वह पारंगत था। उसने रावण संहिता नामक ज्योतिष के अनुपम ग्रंथ की रचना की थी। रावण संहिता में और तंत्र शास्त्र के माध्यम से भविष्य को जानने के कई रहस्य बताए गए हैं। इसके अलावा रावण संहिता में बुरे समय को बदलने और भाग्य चमकाने के कई चमत्कारी तांत्रिक उपाय भी बताए गये हैं। इन उपायों को अपना कर व्यक्ति अपने भाग्य को चमका सकता है। 

रावण संहिता में बताये गये भाग्य बदलने और धन प्राप्ति के उपाय अचूक और फलदायक हैं ऐसी लोगों की मान्यता है। यहां हम कुछ ऐसे उपायों का उल्लेख कर रहे हैं जिनसे दुर्भाग्य का अंत और सौभाग्य का प्रारंभ हो सकता है। धन- प्राप्ति से जुड़ी समस्याएं भी रावण संहिता के उपायों से मिट जाती हैं ऐसा ज्योतिष के ज्ञाताओं का मत है। आइए अब हम आपको ये उपाय बताते हैं।

 धन प्राप्ति करने के लिए यह उपाय करें-किसी भी शुभ मुहूर्त में या किसी शुभ दिन सुबह जल्दी उठें।  नित्यकर्मों से निवृत्त हो पवित्र नदी या जलाशय के किनारे जाएं। किसी शांत एवं एकांत स्थान पर वट वृक्ष के नीचे चमड़े का आसन बिछाएं। आसन पर बैठ कर धन प्राप्ति के इस मंत्र का जप करें।

ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा।

* इस मंत्र का जप 21 दिनों तक करना है। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। 21 दिनों में अधिक से अधिक संख्या में मंत्र जप करें इससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा और धन प्राप्ति की आपकी इच्छा पूरी हो सकेगी। 

* अगर धन प्राप्त में लगातार रुकावटें आ रही हों तो यह उपाय 40 दिन यह उपाय करना चाहिए। इसे घर में रह कर ही किया जा सकता है। धन प्राप्ति मंत्र का जप करना चाहिए। प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र यह है: ऊँ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा।

इस मंत्र का जप नियमित रूप से करने पर कुछ ही दिनों महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपके धन प्राप्ति की राह की रुकावटें दूर होने लगेंगी।

लक्ष्मी की कृपा तुरंत प्राप्त करने के लिए यह तांत्रिक उपाय करें।

किसी शुभ मुहूर्त जैसे दीपावली, अक्षय तृतीया, होली आदि की रात यह उपाय किया जाना चाहिए। दीपावली की रात में यह उपाय श्रेष्ठ फल देता है। इस उपाय के अनुसार दीपावली की रात कुमकुम या अष्टगंध से थाली पर यहां दिया गया मंत्र लिखें।

मंत्र: ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती ममगृहे आगच्छ-आगच्छ ह्रीं नम:।

इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए। किसी साफ एवं स्वच्छ आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला या कमल गट्टे की माला के साथ मंत्र जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। इस उपाय से आप महालक्ष्मी की कृपा होगी।

* धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन यह उपाय कर सकते हैं। रात में विधि-विधान से महालक्ष्मी का पूजन करें। पूजन के बाद सो जाएं और सुबह जल्दी उठें। नींद से जागने के बाद पलंग में बैठे-बैठे ही इस मंत्र का जाप 108 बार करें।

मंत्र : ऊँ नमो भगवती पद्म पदमावी ऊँ ह्रीं ऊँ ऊँ पूर्वाय दक्षिणाय उत्तराय आष पूरय सर्वजन वश्य कुरु कुरु स्वाहा।

शय्या पर मंत्र जप करने के बाद दसों दिशाओं में दस-दस बार फूंक मारें। इस उपाय से धन की प्राप्ति होगी।

* देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आप यह उपाय कर सकते हैं।

इसके लिए आपको एक मंत्र का जप तीन माह तक करना चाहिए। प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र : ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

मंत्र कका जाप करते समय अपने पास धनलक्ष्मी कौड़ी रखें। जब तीन माह हो जाएं तो यह कौड़ी अपनी तिजोरी में या जहां आप पैसा रखते हैं वहां रख दें। यह उपाय कर लेने जीवन भर आपको धन की कमी नहीं होगी।

 रावण यह भलिभांति जानता था कि मंत्रों में बेहद शक्ति होती है। मंत्र जाप से ही रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया था। 



 रावण संहिता में दूर्वा को बेहद ही चमत्कारी माना गया है। धन प्राप्ति के लिए दूध में दूर्वा घास को घिस कर माथे पर तिलक करने से धन की प्राप्ति होती है।

* अपामार्ग (लटजीरा) के बीज को बकरी के दूध में मिलाकर पीस लें, लेप बना लें। इस लेप को लगाने से व्यक्ति का समाज में आकर्षण काफी बढ़ जाता है। सभी लोग इनके कहे को मानते हैं।

इस मंत्र से होगी धन-दौलत में बढ़ोतरी

धन दौलत की प्राप्ति ।मंत्र- 'ॐ नमो विघ्नविनाशाय निधि दर्शन कुरु कुरु स्वाहा।' इस मंत्र से खोया धन प्राप्त होता है और धन में निरंतर वृद्धि होती है। 

प्रातःकाल स्नान ध्यान करके बरगद (बट) के पेड़ के नीचे आसन बिछा कर 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा' इस मंत्र का 1100 बार जप करें। जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। 21 दिनों तक ऐसा करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।

*आमदनी बढ़ाने के लिए जपें यह मंत्र 

आपकी आय में बार-बार बाधा आती रहती हो तो संध्या के समय नियमित रूप से 40 दिनों तक 'ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा।' मंत्र का जप करें।

*मां लक्ष्मी को मनाने के लिए जपें यह मंत्र जपें 

'ॐ  ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती ममगृहे आगच्छ-आगच्छ ह्रीं नम:।' इस मंत्र का जप अक्षय तृतीया, होली या दीपावली की रात करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं।

* किसी शुक्रवार को सवा सौ ग्राम बासमती चावल और सवा सौ ग्राम मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर मां लक्ष्मी से अपने घर में हमेशा बने रहने की प्रार्थना करें. इसी के साथ उनसे अपनी भूल चूक की माफी मांग लें. इसके बाद रुमाल को ले जाकर किसी साफ, शुद्ध बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.

* किसी भी चौराहे पर खड़े होकर काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार घुमा कर 4 दाने चारों दिशाओं में और एक दाना आकाश की ओर उछाल दें। इससे अकस्मात् धन लाभ होगा।

धन प्राप्ति में बार-बार रुकावटों का सामना कर रहे लोगों को लगातार 40 दिनों तक मंत्र का जाप करना चाहिए।

ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा

यह महालक्ष्मी से संबंधित मंत्र है तथा यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला तांत्रिक उपाय है. इस मन्त्र का नियमित जाप मात्र कुछ ही दिनों में आपके धन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर देगा।


Monday, January 11, 2021

मकर संक्रांति वह त्यौहार है जिसका आनंद हर कोई उठाता है और एकजुटता और सौहार्द का संदेश फैलाता है। भारत एक ऐसा देश है जिसे वर्ष के त्योहारों और उत्सवों की भूमि माना जाता है और मकर संक्रांति से इसकी शुरुआत होती है।पुण्यक्षेत्र भारतवर्ष में हिंदुओं के कई पुनीत त्योहार हैं जिनमें मकर संक्राति भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह हर साल अक्सर 14 जनवरी को ही मनाया जाता है। इसे देश भर में अलग-अलग नामों और तरीके सेमनाया जाता है। सभी हिंदू इसे बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। इस बार इसका मुहूर्त गुरुवार 14 जनवरी की सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक रहेगा. पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए यही समय उपयुक्त है। लोग इस रोज सुबह नदियों में पवित्र डुबकी लगाते हैं और सूर्य की प्रार्थना करते हैं। इस दिन लाल पुष्प के साथ सूर्य को अर्घ्य देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से तिल और गुड़ के साथ बनाये गये लड्डू का भी विशेष महत्व है। कहीं-कहीं इस दिन पतंग भी उड़ाते हैं। पश्चिम बंगाल के गंगासागर में इस दिन पुण्य स्नान के लिए देश के कई भागों से लाखों लोग इकट्ठा होते हैं जो सागर में स्नान कर मंदिर में कपिल मुनि के दर्शन करते हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण करने को संक्रांति कहते हैं। यों वर्ष में कुल 12 संक्रांतियां होती है जिसमें से 4 संक्रांति ही महत्वपूर्ण हैं जिनमें मेष, तुला, कर्क और मकर संक्रांति प्रमुख हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्राति के दिन से ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होने लगता है। इस दिन प्रयागराज में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इससे बहुत पुण्य मिलता है। इस पुण्य पर्व का उल्लेख पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी अमर कृति रामचारित मानस अर्थात रामायण में कुछ इस प्रकार से किया है- "माघ मकर गति रवि जब होई। तीरथ पतिहिं आव सब कोई॥ देव दनुज किन्नर नर श्रेनी। सादर मज्जहिं सकल त्रिवेनी॥ इन चौपाइयों का भावार्थ यह है कि माघ मास में सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो देवता, राक्षस, किन्नर और मनुष्य सभी तीरथपति अर्थात प्रयागराज में आते हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान कर आनंदित होते हैं। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की होती है। इस दिन लोग तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां खाते हैं। गुजरात में लोग, विशेष रूप से बच्चे, अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पतंग उड़ा कर इस अवसर का आनंद लेते हैं। मकर संक्रांति देश भर में विभिन्न नामों औररीति-रिवाजों के साथ मनायी जाती है। जैसे तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ बिहू, गुजरात में उत्तरायण, पंजाब और हरियाणा में माघी, उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी आदि। गुजरात में मकर संक्रांति पर आसमान रंगीन पतंगों से भर जाता है जो इस अवसर का एक बहुत ही प्यारा इलाज है। मकर संक्रांति के दिन से ही जलाशयों में वाष्पन क्रिया शुरू होने लगती है, जिसमें स्नान करने से स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होता है। इसी कारण इस दिन पवित्र नदी और जलाशयों में स्नान करने का महत्व माना गया है। मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व भी है। सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश अत्यन्त फलदायक है। मकर संक्रांति के समय नदियों में वाष्पन क्रिया होती है। इससे तमाम तरह के रोग दूर हो सकते हैं। इसलिए इस दिन नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के समय उत्तर भारत में ठंड का मौसम रहता है। इस मौसम में तिल-गुड़ का सेवन सेहत के लिए लाभदायक रहता है यह चिकित्सा विज्ञान भी कहता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह ऊर्जा सर्दी में शरीर की रक्षा रहती है। गुड़ और तिल से बने लड्डू जाड़े में इसलिए भी लाभदायक हैं कि इनसे शरीर को गरमी मिलती है। इसका कारण यह है कि तिल और गुड़ दोनों की प्रकृति गर्म होती है। इस दिन खिचड़ी का सेवन करने का विधान है। खासकर उत्तर प्रदेश में। खिचड़ी पाचन को ठीक रखती है। बिहार में इस दिन दही, चिउड़ा खाते हैं। सूर्य मकर संक्राति के दिन से उत्तरायण हो जाते हैं। कहते हैं के सूर्य के उत्तरायण होने की स्थिति में मृत्यु को प्राप्त करने वाला व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। यही कारण है कि इस के महत्व के कारण ही भीष्म ने अपने प्राण तब तक नहीं छोड़े, जब तक सूर्य की उत्तरायन स्थिति नहीं आ गई। सूर्य के उत्तरायन का महत्व छांदोग्य उपनिषद में किया गया है-'देवयान मार्ग' के अन्तर्गत प्राणी मृत्यु के उपरान्त अग्निलोक या प्रकाश पुंज रूप से दिन के प्रकाश में समाहित हो जाते हैं। चन्द्रमा के शुक्ल पक्ष से वे उत्तरायण सूर्य में आ जाते हैं। छह माह के इस संवत्सर को आदित्य में, आदित्य को चन्द्रमा में, चन्द्रमा को विद्युत में, विद्युत को ब्रह्म में पुन: समाहित होने का अवसर प्राप्त होता है। इसे ही आत्मा के प्रयाण का 'देवयान मार्ग' कहा जाता है। इस मार्ग से जाने वाले जीव का पुनर्जन्म नहीं होता। पुराण और विज्ञान दोनों में सूर्य की उत्तरायन स्थिति का अधिक महत्व है। सूर्य के उत्तरायन होने पर दिन बड़ा होता है इससे मनुष्य की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। मानव प्रगति की ओर अग्रसर होता है। प्रकाश में वृद्धि के कारण मनुष्य की शक्ति में वृद्धि होती है। इस दिन से रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। दिन बड़ा होने से सूर्य की रोशनी अधिक होगी और रात छोटी होने से अंधकार कम होगा। इसलिए मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है। मकर संक्राति के दिन इन चीजों से बचना चाहिए- देर से जागना। बिना पूजा किये खाना खाना। फ़सल काटना।बाल धोना। लड़ाई-झगड़ा करना।शराब पीना। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ होता है, जो आषाढ़ मास तक रहता है। कर्क संक्रांति से देवताओं की रात प्रारंभ होती है। अर्थात देवताओं के एक दिन और रात को मिला कर मनुष्‍य का एक वर्ष होता है। मनुष्यों का एक माह पितरों का एक दिन होता है। उनका दिन शुक्ल पक्ष और रात कृष्ण पक्ष होती है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने भी उत्तरायन का महत्व बताते हुए कहा है कि उत्तरायन के 6 मास के शुभ काल में, जब सूर्य देव उत्तरायन होते हैं और पृथ्वी प्रकाशमय रहती है, तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त हैं। इसके विपरीत सूर्य के दक्षिणायण होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अंधकार में शरीर त्याग करने पर पुनः जन्म लेना पड़ता है। मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के लिए इस दिन तर्पण किया था इसलिए मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व कहा जाता है। सूर्य की पूजा की जाती है। चावल और दाल की खिचड़ी खाई और दान की जाती है। मकर संक्रान्ति के शुभ समय पर हरिद्वार, काशी आदि तीर्थों पर स्नानादि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना भी की जाती है। शास्त्रीय सिद्धांतानुसार सूर्य पूजा करते समय रंग के पुष्पों का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य की पूजा करने के साथ साथ सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। मकर संक्रान्ति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बढ जाता है। इस दिन व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्नदान, तिल व गुड का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्ध पदार्थ भी दान करना शुभ रहता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। जितना सहजता से दान कर सकते हैं, उतना दान अवश्य करना चाहिए। मकर संक्रान्ति के साथ अनेक पौराणिक तथ्य जुड़े हुए हैं जिसमें से कुछ के अनुसार भगवान आशुतोष ने इस दिन भगवान विष्णु जी को आत्मज्ञान का दान दिया था। इसके अतिरिक्त देवताओं के दिनों की गणना इस दिन से ही प्रारम्भ होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है तो उस अवधि को देवताओं की रात्री व उतरायण के छ: माह को दिन कहा जाता है। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का दिन ही चुना था। अलग-अलग राज्यों में मकर संक्राति को अलग नाम से जाना जाता है। गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुजरात में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है। आंध्रप्रदेश में संक्रांति के नाम से तीन दिन का पर्व मनाया जाता है। तमिलनाडु में यह किसानों के प्रमुख पर्व पोंगल के नाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में लोग गजक और तिल के लड्डू खाते हैं और एक दूसरे को भेंट देकर शुभकामनाएं देते हैं। पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर गंगा सागर मेले का आयोजन किया जाता है। असम में भोगली बिहू के नाम से इस पर्व को मनाया जाता है। पंजाब में संक्राति से एक दिन पूर्व लोहड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। धूमधाम के साथ समारोहों का आयोजन किया जाता है। मकर संक्रान्ति के शुभ समय पर हरिद्वार, काशी आदि तीर्थों पर स्नानादि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना भी की जाती है। शास्त्रीय सिद्धांतानुसार सूर्य पूजा करते समय श्वेतार्क तथा रक्त रंग के पुष्पों का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य की पूजा करने के साथ साथ सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन नीचे दिए गए मंत्रों में से जो भी मंत्र आसानी से याद हो सकें उसके द्वारा सूर्य देव का पूजन-अर्चन करें। फिर अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें। भगवान सूर्य नारायण आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे। 1.ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य: 2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। 3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:। 4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ । 5. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः । मकर संक्रान्ति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बढ जाता है। इस दिन व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्नदान, तिल व गुड का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्ध पदार्थ भी दान करना शुभ रहता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। जितना सहजता से दान कर सकते हैं, उतना दान अवश्य करना चाहिए।

Saturday, January 9, 2021

निधिवन का रहस्य : जहां आज भी कृष्ण गोपियों संग रचाते हैं रास

 


विचित्राओं से भरी है हमारी पुण्यभूमि भारत। कण-कण में भगवान की अवधारणा रखने वाले इस पुण्य क्षेत्र में आज भी कई ऐसे स्थान हैं जहां ईश्वर तत्व की उपस्थिति का आभास होता है। ऐसा ही एक स्थान पुण्य तीर्थधाम वृन्दावन है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर व अन्य मंदिर तो हैं ही यहां निधिवन नामक एक अत्यन्त पवित्र, रहस्यमय धार्मिक स्थान भी है। पांच हज़ार साल पुराने निधिवन के रहस्य के बारे में ऐसी मान्यता है कि निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण श्रीराधा व गोपियों के साथ आज भी हर  रात रास रचाते हैं। यह रासलीला अर्धरात्रि के बाद होती है। रास के बाद निधिवन में स्थापित रंगमहल  में कृष्ण और राधा शयन करते हैं। रंगमहल में राधा और कृष्ण के लिए रखे गए चंदन के पलंग को 

शाम सात बजे के पहले सजा दिया जाता है। पलंग के बगल में एक लोटा पानी, राधाजी के श्रृंगार का सामान और दातुन के अतिरिक्त पान रख दिया जाता है। सुबह पांच बजे जब रंगमहल के पट खुलते हैं तो बिस्तर अस्त-व्यस्त, लोटे का पानी खाली, दातुन कुचली हुई और पान खाया हुआ मिलता है।  रंगमहल में भक्त केवल श्रृंगार का सामान ही चढ़ाते हैं और प्रसाद स्वरूप उन्हें भी श्रृंगार का सामान  मिलता है। 

 अपनी 2016 की वृंदावन यात्रा में मैंने (यूट्यूबर राजेश त्रिपाठी) रंगमहल के इस चमत्कार को देखा है।  यहां यह बताता चलूं कि मैं आस्तिक हूं, आस्थावान हूं, सनातन धर्म का पक्षधर हूं मैंने अपनी आंखों  जो देखा वही यहां बयान कर रहा हूं। रहस्यमय तुलसी के पेड़ भी देख कर दंग हुआ क्योंकि तब तक तुलसी का पौधा ही देखा था, पेड़ नहीं।  

  वैसे तो शाम होते ही निधि वन बंद हो जाता है और सब लोग यहां से चले जाते है। लेकिन फिर भी यदि कोई छुप कर रासलीला देखने की कोशिश करता है तो वह अंधा, गूंगा, बहरा, पागल हो जाता है  ताकि वह इस रासलीला के बारे में किसी को बता ना सके। इसी कारण रात्रि 8 बजे के बाद पशु-पक्षी,  परिसर में दिन भर दिखाई देने वाले बन्दर, भक्त, पुजारी इत्यादि सभी यहां से चले जाते हैं और परिसर के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां जो भी रात को  रुक जाता है वह सांसारिक बन्धन से मुक्त हो जाता है।

कहते हैं कि एक कृष्ण भक्त रास लीला देखने के लिए निधिवन में छुप कर बैठ गया था। जब सुबह निधि वन के गेट खुले तो वह बेहोश पड़ा मिला, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका था। ऐसे  अनेकों किस्से यहाँ के लोग बताते है। निधि वन में पागल बाबा की समाधि भी बनी हुई है। उनके बारे में भी कहा जाता है कि वे श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। उन्होंने भी एक बार निधि वन में छुप कर रासलीला देखने का प्रयास किया था, जिसके चलते वे पागल हो गए थे। चूंकि वे श्रीकृष्ण के भक्त थे इसलिए उनकी मृत्यु के बाद निधि वन में ही उनकी समाधि बनवा दी गई।

 दो एकड़ क्षेत्रफल में फैले निधिवन के वृक्षों की विशेषता यह है कि इनमें से किसी भी वृक्ष के तने सीधे नहीं मिलेंगे तथा इन वृक्षों की डालियां नीचे की ओर झुकी तथा आपस में गुंथी हुई प्रतीत होती हैं। यहां लगे तुलसी के पेड़ जोड़े में हैं। इसके पीछे यह मान्यता है कि जब राधा संग कृष्ण वन में रास रचाते हैं तब यही जोड़ेदार पेड़ गोपियां बन जाती हैं। जैसे ही सुबह होती है तो सब फिर तुलसी के पेड़ में बदल जाती हैं।

साथ ही एक अन्य मान्यता यह भी है की इस वन में लगी तुलसी की कोई भी एक टहनी भी अपने साथ नहीं ले जा सकता। कहते हैं कि जिन लोगों ने इन्हें ले जाने का प्रयत्न किया उन्हें किसी न किसी आपदा का शिकार होना पड़ा। यही कारण है कि कोई भी इन्हें नहीं छूता। वन के आसपास बने मकानों  की खिड़कियां भी शाम सात बजे बंद कर दी जाती हैं। यहां के निवासी बताते हैं कि शाम सात बजे के बाद कोई इस वन की तरफ नहीं देखता। जिन लोगों ने देखने का प्रयास किया या तो अंधे हो गए या उन्हें किसी ना किसी विपत्ति का सामना करना पड़ा। 

 निधिवन परिसर में ही संगीत सम्राट एवं धुपद के जनक श्री स्वामी हरिदास जी की समाधि है। वे  संगीत सम्राट के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे। उन्होंने भजनों, पदों की रचना की थी। हरिदास अकबर के नौ रत्नों में से एक तानसेन के संगीत गुरु थे। कहते हैं कि एक बार साधु का वेष बना कर तानसेन के साथ अकबर भी हरिदास जी का गायन सुनने गये थे। बैजू बावरा (मूल नाम बैजनाथ प्रसाद मिश्र) भी स्वामी हरिदास शिष्य थे।  

 निधिवन में एक विशाखा कुण्ड भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि एक बार रासलीला के दौरान राधा की प्रिय सखी विशाखा को प्यास लगी तो कृष्ण ने अपनी बंशी से यह कुंड बना कर पानी निकाला था। यहां एक बंशीचोर मंदिर भी है। हुआ यह था कि कृष्ण सदा अपनी बंशी बजाने में मगन रहते थे। ऐसे में वे राधा की ओर ध्यान कम ही दे पाते थे। इससे राधा उनसे रुष्ट हो गयीं उन्होंने उनकी बंशी चुरा कर कहीं छिपा दी। राधा ने बंशी जहां छिपायी थी वहीं राधा जी का मंदिर है जिसे बंशीचोर मंदिर कहा जाता है। 

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने-सुनने के लिए कृपया यहां पर क्लिक कीजिए






Tuesday, January 5, 2021

मेघनाद ने किया सीता का वध, समाचार से अचेत हुए राम


आपको तो यही पता होगा कि राम ने युद्ध में रावण को हरा कर सीता को लंका से मुक्त करा कर अयोध्या वापसी की थी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार लगातार 84 दिन तक चला था राम रावण युद्ध। जब राम युद्ध में सफल नहीं हो पा रहे थे तो उन्हें शक्ति पूजा करनी पड़ी थी। इसके बाद   राम ने नौ दिनो तक रावण के साथ युद्ध कर दसवें दिन रावण का वध किया था, इसलिए इस दिन को भगवान श्रीराम के संदर्भ में भी विजय-दशमी के रूप में मनाते हैं। यहां हम आपको जो प्रसंग सुना रहे हैं वह चौंकानेवाला है। इसके अनुसार मेघनाद ने अपने रथ में युद्ध क्षेत्र में ले जाकर तीक्ष्ण तलवार से गला काट कर सीता का वध कर दिया था। इस प्रसंग ने हमें भी चौंका दिया। इस तरह की कथा  प्रमाण के बिना प्रस्तुत करना उचित नहीं था सो हमने कई रामायणों को पलटना शुरू किया अंतत : इसका संदर्भ आदिकवि वाल्मीकि द्वारा विरचित रामायण के 81 वें सर्ग के 31 वें श्लोक में मिला तब
इसे प्रस्तुत करने का साहस हुआ। 

 युद्ध में अपने चारों पराक्रमी पुत्रों और दोनों भाइयों के मारे जाने का समाचार सुनकर रावण को बहुत अधिक दुःख और रोष हुआ। वह बार-बार गहरी साँस लेते हुये सोचने लगा कि इस शत्रु से कैसे त्राण पाया जाय। बहुत सोचने पर भी उसे कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। अन्त में उसने मेघनाद को बुलाकर उससे कहा, पुत्र! शत्रुओं ने अपनी सेना के सभी श्रेष्ठ योद्धाओं को एक-एक करके मार डाला है। अब मुझे अपनी लंका में ऐसा कोई महावीर दिखाई नहीं देता जो राम-लक्ष्मण सहित वानर सेना का विनाश कर सके। अब मेरी आशा तुम पर टिकी है। अब तुम ही रणभूमि में जाकर दुर्दम्य शत्रुओं का नाश करके लंका की रक्षा करो। तुमने परमपराक्रमी इन्द्र को भी परास्त किया है तथा तुम सब प्रकार की युद्ध कला में प्रवीण भी हो। इसलिये तुम्हीं उनका विनाश कर सकते हो।"

 पिता की आज्ञा पाकर मेघनाद दिव्य रथ में सवार हो भारी सेना के साथ युद्धभूमि की ओर चला। मार्ग में वह विचार करने लगा कि राम और लक्ष्मण बड़े शक्‍तिशाली योद्धा हैं जिन्होंने प्रहस्त, कुम्भकर्ण, महोदर तथा अतिकाय जैसे विख्यात योद्धाओं को मार डाला। यदि किसी प्रकार इनका मनोबल टूट जाय तो इन पर विजय प्राप्त करना सरल हो जायेगा। इस प्रकार विचार करते हुये उसके मस्तिष्क में एक युक्‍ति आई। उसने अपनी माया के बल से सीता की आकृति का निर्माण किया और उसे रथ में रख लिया। इसके पश्‍चात् वह सिंह गर्जना करता हुआ वानर सेना के सम्मुख जा पहुँचा। मेघनाद सहित शत्रु सेना को सामने देखकर वानर पत्थर और वृक्ष लेकर उस पर टूट पड़े। हनुमान भी एक भारी शिला उखाड़ कर मेघनाद पर झपटे, परन्तु रथ में दीन-मलिन, दुर्बल सीता को देख कर ठिठक गये। फिर उन्होंने सीता को बचा कर मेघनाद पर वार करना आरम्भ कर दिया। हनुमान को लगातार अपने ऊपर वार करते देख मेघनाद एक हाथ से तीक्ष्ण तलवार खींच कर दूसरे हाथ से मायानिर्मित सीता के केश पकड़ उसे झकझोरने लगा। सीता की यह दुर्दशा देखकर क्रोध और सन्ताप से तड़पते हुये हनुमान बोले, "अरे नीच! ब्राह्मण की सन्तान होते हुये तुझे स्त्री पर हाथ उठाते लज्जा नहीं आती? धिक्कार है तेरी बुद्धि और बल पर। एक अबला को मारकर अपनी वीरता को कलंकित करते हुये तुझे संकोच नहीं होता? रे दुष्ट! तू जानकी की हत्या करके कभी जीवित नहीं बच सकेगा।" इतना कह कर हनुमान और वानर सेना पर पत्थर बरसाते हुये मेघनाद को मारने के लिए दौड़े, किन्तु मेघनाद और उसके सैनिकों ने उन्हें रथ तक नहीं पहुँचने दिया। उनके सारे प्रयत्नों को निष्फल कर दिया।

  तब घोर गर्जना करता हुआ मेघनाद बोला-'हनुमान! स्त्री पर हाथ डालना चाहे धर्म के विरुद्ध हो, परन्तु शत्रु को प्रत्येक प्रकार से पीड़ा पहुँचाना नीति के विरुद्ध नहीं है। इसलिये तेरे सामने ही मैं सीता का वध करूँगा। यही सारे दुःखों की जड़ है। उसके मरने के बाद ही लंका में सुख-शान्ति स्थापित होगी।" यह कह कर उसने माया से बनी सीता का सिर काट दिया।

इसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण के 81 वें सर्ग के इस 31 वें श्लोक में मिलता है

शितधारेण खंगेन निजघानेन्द्रजितस्वयम्।

यज्ञोपवीत मार्गेण भिन्ना तेन तपस्वनी।। (वाल्मीकि रामायण 31 वां श्लोक, 81वां सर्ग)

 सिर कटते ही वानर सेना में निराशा फैल गई। वह दुःख के सागर में डूब किंकर्तव्यविमूढ़ सी खड़ी रह गई। इस दशा का लाभ उठाकर राक्षस बड़ी मात्रा में वानरों का विनाश करने लगे। उधर हनुमान ने दुखी होकर रामचन्द्र जी को समाचार दिया कि मेघनाद ने हमारे सामने सीता जी का सिर तलवार से काट दिया और वे "हा राम! हा राम!!" कहती हुई स्वर्ग सिधार गईं। यह समाचार सुनते ही राम मूर्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़े। कुछ वानर उन्हें घेर कर चैतन्य करने का प्रयत्न करने लगे। लक्ष्मण भी शोकातुर होकर विलाप करने लगे। साथ ही वे अपने बड़े भाई को होश में लाने की चेष्टा भी करते जाते थे।

जब विभीषण ने यह संवाद सुना तो उसने आकर बड़ी कठिनाई से रामचन्द्र को सचेत किया और समझाते हुए कहा-हे दशरथनन्दन! हनुमान ने जो कुछ आपसे कहा है, वह सत्य नहीं है। सीता का वध किसी भी दशा में सम्भव नहीं है। रावण ऐसा कभी नहीं करेगा और न किसी को उन्हें स्पर्श करने देगा। इसमें सन्देह नहीं कि मेघनाद ने आपके साथ छल किया है। इस समय वह रणभूमि में भी नहीं है। मुझे सूचना मिली है कि वह निकुम्मिला देवी के मन्दिर में यज्ञ करने के लिये गया है। यदि वह यज्ञ सम्पन्न हो जायेगा तो उस पर कभी कोई विजय प्राप्त नहीं कर सकेगा। इसलिये आप तत्काल सेना सहित लक्ष्मण को उस मन्दिर में भेज कर यज्ञ को पूरा न होने दें और वहीं मेघनाद का वध करा दें। आप लक्ष्मण को आज्ञा दें। मैं भी उनके साथ जाऊंगा। आज यज्ञ पूर्ण होने से पहले मेघनाद का वध होना ही चाहिये।"

   .यह समाचार सुन कर श्रीराम का दुख दूर हुआ और उन्होंने भी भाई लक्ष्मण को मेघनाद के वध का आदेश दिया। बाद में लक्ष्मण के हाथों ही मेघनाद का वध हुआ।

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए

 

रहस्य उपन्यासिका

रूम नंबर दो सौ तेरह

-राजेश त्रिपाठी

 मुंबई के होटल ड्रीमलैंड के अपने कमरे में जब अतुल की आंख खुली, सुबह के आठ बज चुके थे। उसके मन में पिछली शाम को अपनी प्रेमिका डांसर रोमा से हुई कहासुनी का अजीब तनाव था। आज ही उसे नागपुर लौटना था। उसने सोचा वापस लौटने के पहले क्यों न रोमा से माफी मांग कर उसे मना ले। उसके बगैर तो वह पल भर भी नहीं रह सकता। यह सोच वह रूम नंबर 213 की ओर बढ़ चला, जिसमें रोमा ठहरी थी।


      रोमा जाग गयी होगी यह सोच उसने दरवाजा ठेला। दरवाजा भीतर से यों ही लगा था, थोड़ा जोर देते ही खुल गया। अतुल ने देखा रोमा अभी भी अपने बिस्तर पर एक तरफ करवट लिए औंधी सोयी है। आमतौर पर वह छह बजे जरूर उठ जाती है। उसे लगा कि उसने उसकी आहट पा ली है और रूठ कर पड़ी है।

      वह धीरे से बोला-कल की गलती के लिए मुझे माफ कर दो रोमा। पता नहीं कल मुझे क्या हो गया था जो तुम पर बरस पड़ा। दरअसल मैं नहीं चाहता कि तुम कहीं और फंस जाओ।

      उसकी बातों का रोमां ने कोई जवाब नहीं दिया। वह पहले की तरह  लेटी रही।

      अतुल को लगा कि रोमा उससे बेहद नाराज है। वह उसके पास गया और उसे हिला कर उठाने लगा- रोमा बहुत हुआ। अब मान भी जाओ। मुझे आज ही नागपुर लौटना है। मैं नहीं चाहता कि तुम्हें इस तरह नाराज छोड़ कर जाऊं।

      यह सोच कि रोमा गहरी नींद में है उसने उसे दोनों हाथों से पकड़ कर सीधा लिटाने की कोशिश की। ऐसा करते वक्त  उसने महसूस किया कि उसके दोनों हाथ किसी गीली चीज से सन गये हैं। उसने अपनी हथेलियां देखीं, वे खून से रंगी थीं। उसके मुंह से अचानक चीख निकल गयी। खून ! खून! इसके बाद रोमा के शरीर से खिसक गयी साड़ी ठीक करते वक्त अचानक  उसकी नजर उसके सीने पर धंसे चाकू पड़ गयी। वह चिल्लाया-खून! खून! किसी ने रोमा का खून कर दिया।

      उसी वक्त वहां वेटर चाय की ट्रे लेकर आ गया। उसने अपने सामने रोमा की लाश और खून से सने हाथ लिये अतुल को देखा तो- खून! खून! किसी ने रोमा मैडम का खून कर दिया। चिल्लाता हुआ उलटे पैर वापस भागा।

      शोरगुल सुन कर रोमा का सेक्रेटरी राकेश व आसपास के कमरों में ठहरे दूसरे लोग बाहर आ गये। राकेश रूम नंबर-213 की ओर लपका। वहां जाकर उसने जो कुछ देखा उससे दंग रह गया। रोमा की लाश बिस्तर पर थी और उसके सामने खून सने हाथ लिए अतुल बिलख रहा था।

      उसे देख राकेश चिल्लाया-अतुल यह तुमने क्या किया ! कल के झगड़े का बदला लेने के लिए मैडम का खून कर दिया।

      नहीं ! नहीं ! मैंने खून नहीं किया। मैं तो यहां रोमा को मनाने आया था। सोचा था नागपुर वापस लौटने के पहले उससे माफी मांग लूं। अतुल गिड़गिड़ाया।

      और जब मैडम नहीं मानीं तो तुमने उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर दिया।  क्यों?’

      नहीं यह झूठ है। राकेश तुम मुझ पर यह इलजाम लगा रहे हो! तुम तो मेरे और रोमा के संबंध जानते हो।

      जानता हूं तभी तो कह रहा हूं कि यह कोई तरीका नहीं था बात मनवाने का।

मेरा यकीन करो राकेश मैं बेकसूर हूं।

यह तो अब अदालत में साबित कीजिएगा मिस्टर जो भी आपका नाम हो। मैं आपको डांसर रोमा के कत्ल के आरोप में हिरासत में लेता हूं। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा। वेटर ने खून की इत्तिला मैनेजर को दी थी और उसने थाने फोन कर दिया था।  फोन पाते ही इंस्पेक्टर अजित वागले अपनी टीम के साथ आ धमके थे।

मेरा नाम अतुल है सर। मैं रोमा का प्रेमी हूं और बिल्कुल बेकसूर हूं। मैं तो यहां इससे मिलने आया था, मुझे पता नहीं रात को कौन उसका कत्ल कर गया।

सभी कातिल अपने को बेकसूर ही कहते हैं। चलिए आप। इंस्पेक्टर ने अतुल को हथकड़ी पहना दी। साथ आये पुलिसवालों ने वहां सबूत तलाशने की कोशिश शुरू कर दी। लाश के सीने में धंसा चाकू सावधानी से निकाल लिया गया और फिंगर प्रिंट की जांच के लिए रख लिया गया। लाश के कई फोटो लिये गये और उस कमरे के भी जिसमें रोमा ठहरी थी। इसके बाद पुलिस वालों ने लाश साथ आयी एंबुलेंस में लादी और पुलिस जीप में अतुल को बैठा कर थाने ले गये।

जाते-जाते इंस्पेक्टर अजित वागले वहां मौजूद लोगों के नाम-पते दर्ज कर ले गये। वे उनसे कहते गये कि- आप सबकी गवाही इस तहकीकात में बड़े काम की हो सकती है। हमें आपकी जरूरत पड़ सकती है। आप कुछ दिन यहां से कहीं बाहर न जायें। जाना बेहद जरूरी हो तो थाने में इत्तिला देकर जायें।

रोमा के सेक्रेटरी राकेश को भी इंस्पेक्टर साथ लेते गये।

राकेश ने थाने से ही न्यूज टाइम के दफ्तर में पत्रकार आलोक को फोन पर सूचना दी       रोमा का खून हो गया है। अतुल ने उसका कत्ल कर दिया है। वह अभी पुलिस की हिरासत में है।

यह खबर सुन कर आलोक चौंक गया। रोमा का खून अतुल के हाथों। उसे इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा था। वह तुरंत आफिस से छुट्टी लेकर थाने गया। इंस्पेक्टर अजित वागले से इजाजत ले वह सीधा वहां गया जहां अतुल कैद था।   

आलोक को देखते ही अतुल बिलख उठा- भैया आलोक! मैं बिल्कुल बेकसूर हूं, मुझे बचाओ।

मैं जानता हूं अतुल लेकिन जिन हालात में तुम्हें रोमा की लाश के पास पाया गया, वे तुम्हारे खिलाफ जाते हैं।

यह मेरी बदनसीबी है भैया। डरता हूं कहीं बूढ़ी मां और छोटे भाई को मेरे हिरासत में होने का पता चला तो उन पर क्या बीतेगी?’

उनकी चिंता मत करो। मैं चिट्ठी लिख दूंगा कि तुम किसी काम में उलझ गये हो दो-चार महीने बाद वापस लौटोगे। अतुल को सांत्वना दे आलोक वापस लौट गया।

दूसरे दिन आलोक दफ्तर गया तो उसे पुणे के एक नृत्य कार्यक्रम की कवरेज के लिए असाइनमेंट मिल गया। उसने न्यूज एडीटर से मिन्नत की कि वे किसी और को भेज दें लेकिन वे माने नहीं उन्होंने कहा-हम चाहते हैं कि यह कवरेज आप ही करें।

इसके बाद आलोक ना नुकुर नहीं कर पाया। पुणे जाने से पहले वह अतुल से मिलना नहीं भूला। थाने जाकर उसने अतुल को समझाया कि उसे तीन दिन बाद दो दिन के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। वह चिंता न करे लौट कर उसके लिए जो बन पड़ेगा करेगा।

लेकिन भैया! कल तो अदालत में मेरी पेशी है। अतुल डरते हुए बोला।

डरना मत! सच बयान करना। पहली पेशी में ही तुम्हें सजा नहीं हो जायेगी। मैंने तुम्हारा बचाव करने के लिए एक काबिल वकील रख दिया है। अपने एक प्राइवेट जासूस दोस्त को भी असली खूनी का पता लगाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है।

दूसरे दिन अदालत लगी आलोक भी दर्शकों की गैलरी में मौजूद था। सामने कठघरे में सिर झुकाये खड़ा था अतुल। उसे गीता की शपथ दिलायी गयी । दबी आवाज में बुझे मन से उसने बुदबुदा दिया कि जो कहेगा, सच कहेगा, सच के सिवा कुछ नहीं कहेगा।

सरकारी वकील ने सुनवाई की शुरुआत की- जज साहब! यह अपराधी जो कठघरे में खड़ा है,बेहद शातिर अपराधी है। इसने उस लड़की का खून किया है जो इसे दिल की गहराइयों से चाहती थी।

नहीं यह झूठ है। मैंने रोमा का खून नहीं किया। मैं बेकसूर हूं जज साहब! अतुल चिल्लाया।

लाश के पास से खून सने हाथों पकड़े जाने पर भी बेकसूर होने का दावा करते हो?’

सरकारी वकील की बात सुन बचाव पक्ष के वकील ने कहा-मेरे काबिल दोस्त माफ करें। खून सने हाथ पकड़ा जाना अतुल को कातिल साबित करने के लिए काफी नहीं है। क्या किसी ने उसे रोमा कत्ल करते देखा है?’

सरकारी वकील- चश्मदीद गवाह भी मिल जायेगा। अब जब गवाही शुरू हुई है तो एक-एक कर बहुत-सी चीजें सामने आ जायेंगी।

तो जनाब पहले वही कीजिए। बिना किसी ठोस सबूत के आप एक बेकसूर को क्यों कसूरवार साबित करने पर तुले हैं। अपने गवाह पेश कीजिए।

वही कर रहा हूं। मेरे पहले गवाह हैं डांसर रोमा के सेक्रेटरी राकेश।

राकेश विटनेस बाक्स में जाकर खड़ा हो गया। उसे भी सच कहने की शपथ दिलायी गयी।

सरकारी वकील ने पूठा- राकेश! आपने रूम नंबर 213 में जो भी

देखा बयान कीजिए।

राकेश बोला- चीख-पुकार सुन मैं बाहर आया। मैंने रूम नंबबर 213 में खून से लथपथ पड़ी रोमा की लाश देखी और सामने खून से सने हाथ लिए अतुल खड़ा था। मुझे यह समझते देर नहीं लगी कि अतुल ने ही खून किया है।

सरकारी वकील- बस मुझे आपसे और कुछ नहीं पूछना। बचाव पक्ष के वकील चाहें तो गवाह से पूछताछ कर सकते हैं।

बचाव पक्ष के वकील ने पूछा- अच्छा राकेश जी,आपने कैसे समझ लिया कि खून अतुल ने ही किया है?’

राकेश-जिस रात मैडम की हत्या हुई थी उसी शाम उनसे अतुल का बहुत झगड़ा हुआ था और वह उनके कमरे से बड़े गुस्से में बाहर निकल गया था।

बस इतने से आपने अंदाज लगा लिया कि अतुल ने ही रोमा का खून कर दिया है।

हां! गुस्से में आदमी कुछ भी कर सकता है।

गुस्सा तो आपको भी आता होगा मिस्टर राकेश! आपके रोमा से कैसे संबंध थे?’

बहुत मधुर, बहुत अच्छे। वे मुझ पर बेहद यकीन करती थी।

मक्कार है, झूठा है यह। इस कमीने से दिल की गहराई तक नफरत करती थी रोमा। उसने एक बार मुझे बताया था कि इसकी उसके धन के साथ-साथ तन पर भी बुरी नजर है। खूनी मैं नहीं यह है। रोमा इसके भुलावे में नहीं आयी तो इसने उसे मार ही डाला । अतुल चीखा।

आप कितने साल से उसके साथ काम कर रहे हैं? ’

कई साल हो गये।

आपको याद आता है कि रोमा की किसी से दुश्मनी रही हो? ’

नहीं मुझे नहीं याद आता।

क्या आपने अपनी आंखों से अतुल को रोमा का खून करते देखा है? ’

जी नही ।

जज साहब! यह प्वाइंट नोट किया जाये।मुझे इस गवाह से कुछ और नहीं पूछना।

सरकारी वकील ने कहा-मेरे दूसरे गवाह हैं इंस्पेक्टर अजित वागले। उन्होंने ही अतुल को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर वागले विटनेस बाक्स पर जा खड़े हुए।अदालत की रस्मी कार्रवाई के बाद सरकारी वकील ने उनसे पूछा-इंस्पेक्टर साहब! आपको हत्या की सूचना कैसे मिली। आपने जो भी देखा बयान कीजिए।

होटल ड्रीमलैंड से फोन पर इत्तिला मिलते ही मैं वहां पहुंचा। मैंने लाश के पास अतुल को देखा । उसके हाथ रोमा के खून से सने थे। कातिल वही है यह सोच मैंने उसे गिरफ्तार कर लिया।

      ठीक है। अब बचाव पक्ष  के वकील चाहें तो वे इंस्पेक्टर से सवाल कर सकते हैं।

      बचाव पक्ष के वकील ने पूछा-इंस्पेक्टर साहब आप सिर्फ एक सवाल का जवाब दीजिए, क्या आपने अतुल को खून करते देखा है? ’

      नहीं।

      जज साहब! यह प्वाइंट नोट किया जाये। इंस्पेक्टर साहब से मुझे और कुछ नहीं पूछना।

      जज ने कहा-यह मुकदमा काफी उलझता जा रहा है। जब तक फिंगर प्रिंट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक के लिए कार्रवाई स्थगित की जाती है।

      जज साहब की बात सुन आलोक ने भी राहत की सांस ली। दूसरे दिन वह पुणे रवाना हो गया। शाम को वह ललिता का डांस देखने के लिए पुणे के कलामंच हाल में पहुंच गया। महफिल जम गयी थी । सब घुंघरुओं की छनछन और नृत्य की लय में डूबे थे।

      अचानक धांय-धांय की आवाज के साथ कलामंच के स्टेज पर एक युवती गिर कर छटपटाने लगी। पल भर पहले छनकते घुंघरू, गमकती तबले की थाप और दूसरे साज यों खामोश हो गये, जैसे काठ मार गया हो। उन्हें छोड़ साजिंदे ग्रीनरूम में जा घुसे। थोड़ी देर पहले जहां खुशी का माहौल था, वहां कोहराम मच गया। पिस्तौल दगने की आवाज से सबके दिल दहल गये। नृत्य की लय में डूबे दर्शकों में आपाधापी मच गयी। एक-दूसरे को रौंदते -धकियाते लोग हाल से बाहर भागने लगे। कार्यक्रम के आयोजक घायल पड़ी युवती की ओर लपके। पुणे शहर में यह अपने ढंग की पहली घटना थी ।

      एक लड़की उस घायल युवती से लिपट कर रो रही थी। 'यह क्या हुआ दीदी।' यह ललिता थी जिसके नृत्य का कार्यक्रम स्टेज पर चल रहा था। गोली लगने से वह युवती बेहोश हो गयी थी। आयोजक उसे कार में लिटा नजदीकी अस्पताल ले गये।

      इस बीच वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गयी।आते ही पुलिस ने सारे हाल की घेराबंदी कर ली और हाल में बाकी बचे दर्शकों से पूछताछ शुरू कर दी।

      ललिता के नृत्य कार्यक्रम की कवरेज के लिए गया आलोक भी इस अचानक हुए हादसे से सकते में आ गया। अब उसे ललिता के परफार्मेस से ज्यादा उस युवती के बारे में जानने की उत्सुकता थी, जिस पर गोली चली थी।

      आलोक ने देखा पुलिस इंस्पेक्टर वारदात के बारे में लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। हाल में मौजूद दर्शकों की तलाशी भी ली जा रही है।

      पुलिस इंस्पेक्टर ने एक दर्शक से पूछा-'आपने क्या देखा,गोली किधर से चली?'

      दर्शक-'साब। हम तो नाच का आनंद ले रहे थे हमने तो सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनी और स्टेज पर युवती को गिरते देखा।'

      इंस्पेक्टर-'आवाज किधर से आयी थी?'

      दर्शक-'माफ कीजिए साब । तबले की थाप,घुंघरुओं की रुनझुन के बीच हम यह किस तरह से गौर करते कि गोली किस दिशा से दगी है।'

      इंस्पेक्टर-'कितने फायर होने की आवाज सुनी आपने?'

      दर्शक-'दो।'

      इंस्पेक्टर-'फायर की आवाज के बाद किसी को भागते देखा?'

      दर्शक-'किसी को क्या, सभी दहशत से इधर-उधर भाग रहे थे। हम ही बदनसीब थे जो आपाधापी में भीतर ही फंस गये और आपके हत्थे चढ़ गये। दहशत में तो हैं ही ऊपर से आपके यह अटपटे सवाल।'

      पास खड़े एक दूसरे दर्शक ने चिढ़ते हुए कहा-'माफ कीजिएगा। सांप तो कब का निकल गया अब तो लकीर पीट रहे हैं आप।'

      इंस्पेक्टर ने भौहें तरेरीं-'क्या मतलब है आपका?'

      दर्शक-'यही कि आप क्या सोचते हैं कि गोली चलानेवाला वारदात करके इत्मीनान से यहां बैठा होगा। वह तो कब का शहर भी छोड़ चुका होगा।'

      इंस्पेक्टर-'ये भाषण झाड़ने की बड़ी बुरी आदत लग गयी है आप लोगों को। पुलिस की मदद तो करेंगे नहीं, बैठ जाते हैं उपदेश देने।'

      इसके बाद इंस्पेक्टर ने कार्यक्रम आयोजकों में से एक को पकड़ा।

      इंस्पेक्टर-'क्या नाम है आपका?'

      'जी! विकास।'

      'यह कार्यक्रम आप करा रहे थे?'

      'जी हां।'

      'आपने इस वारदात के वक्त जो भी देखा बयान कीजिए।'

      'कार्यक्रम पूरे जोश पर था। हॉल में अंधेरा छाया था। अचानक दो बार गोलियां चलने की आवाज हुई और मंच पर गिर  कर एक युवती छटपटाने लगी। उसके बाद  हॉल में कोहराम मच गया। जिसे जिधर जगह मिली, भागने लगा।'

 

      इंस्पेक्टर-'क्या आप घायल होने वाली युवती को जानते हैं?'

      'जी नहीं।'

      'उसके बारे में कुछ भी जानकारी हो तो बताइए।'

      'सिर्फ इतना जानते हैं कि वह डांसर ललिता के साथ आयी थी और उसके घायल होने पर ललिता ही उससे लिपट कर रोने लगी थी।'

      'यह ललिता कहां मिलेगी?'

      'वह उसी घायल युवती के साथ अस्पताल गयी है।'

      'ठीक है। अब ललिता से ही इसका सुराग पाने की कोशिश करेंगे.'

      गोली चलने की वारदात का कोई सूत्र हाथ लगने की उम्मीद से पत्रकार आलोक भी पुलिस अधिकारी के साथ लगा था। अब उसने भी यहां ठहरने के बजाय अस्पताल जाने की सोची। वह सोच रहा था कहां आए थे सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिपोर्टिंग करने और पल्ले पड़ गयी अपराध कथा।

      पुलिस अधिकारी से पहले ही आलोक अस्पताल पहुंच गया।  बेड पर बेहोश पड़ी घायल युवती  के चेहरे पर नजर पड़ते ही वह सन्न रह गया। वह जो कुछ देख रहा था, उस पर उसे यकीन नहीं हो रहा था लेकिन जो कुछ वह जागती आंखों से देख रहा था , उसे झुठला भी नहीं सकता था। उस युवती के चेहरे को गौर से देखने के बाद उसके दिमाग में कई तरह के खयाल घुमड़ने लगे। बेड के पास बैठी ललिता सुबक रही थी।

      उसने ललिता से पूछा-'ये कौन है?'

      'मेरी डांस टीचर शांता दीदी।'

      'इनके बारे में कुछ और जानकारी दे सकती हैं आप।'

      'आप कौन हैं जनाब?'

      ' मैं मुंबई के 'न्यूज टाइम' का रिपोर्टर आलोक हूं। इस कार्यक्रम के कवरेज की खातिर आया था।'

      'ओह! ठीक है लेकिन मैं अभी बेहद विचलित हूं। कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हूं। मुझे माफ कीजिए प्लीज।'

      आलोक अस्पताल से नाउम्मीद हो वापस आ गया। वह रहस्य की एक ऐसी अंधेरी सुरंग में फंस गया था, जहां से कोई राह नहीं सूझ रही थी। इस वक्त उसे अपने दोस्त अतुल की याद आ रही थी जो हत्या के आरोप में हिरासत में है। वह शांता का रहस्य जानना चाहता था लेकिन उसके पास वक्त नहीं था। उसे कल ही मां को कार्डियोलाजिस्ट को दिखाना है। पहले से अप्वाइंटमेंट ले रखा है। सुबह ही उसे मुंबई वापस लौटना ही होगा।

      रात होटल में बिता सुबह ही आलोक मुंबई वापस लौट गया। पुणे शहर के नृत्य कार्यक्रम में युवती पर गोली चलने की खबर उसने फोन पर ही दे दी थी।  वह आज उसके अखबार के पहले पेज पर छपी थी।

      वह सीधे अपने घर गया और मां को डाक्टर के पास ले गया। डाक्टर ने कुछ दवाएं लिख दीं और पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी। मां को घर में छोड़ आलोक ने अपने दोस्त प्राइवेट जासूस विनोद के घर की राह ली। विनोद उसके अनुरोध पर उस ड्रीमलैंड हत्याकांड की जांच कर रहा था, जिसके आरोप में अतुल हिरासत में है।

      विनोद किसी उपन्यास के पन्नों में खोया था। आलोक को आया देख वह बोला-'अरे भाई आलोक आओ।'

      'क्यों विनोद !ड्रीमलौंड हत्याकांड का कोई सुराग मिला?'

      'नहीं यार। इतनी जल्दी पता चलनेवाला नहीं है।'

      'यार जल्द कुछ करो नहीं तो बेचारा अतुल बेकसूर होतते हुए भी सजा पा जायेगा।'

      'क्या करूं यार,मुझे तो खुद भी फिक्र है लेकिन सारे सबूत,सारे हालात उसके खिलाफ हैं, उसे हत्यारा साबित करते हैं।'

      'अरे विनोद! मैं तुम्हें एक बात बताना भूल गया। मैं एक कार्यक्रम के कवरेज के लिए पुणे गया था। वहां स्टेज पर एक युवती पर गोली चला दी गयी। वह जख्मी हो गयी। जानते हो उसकी शक्ल हूबहू उस रोमा से मिलती है जिसकी हत्या के आरोप में अतुल हिरासत में है।'

      'क्या?'विनोद चौका।

      'हां!हूबहू रोमा जैसी है वह युवती। मैं खुद हैरत में हूं।'

      'वह  बच तो गयी है?'

      'हां!अस्पताल में है।उसकी बांह में गोली लगी है।'

      'तुमने उससे बात की। उसका कुछ अता-पता पूछा?'

      'बात करना तो चाहा लेकिन कर नहीं सका।वह बेहोश थी। सिर्फ इतना जानता हूं कि वह उस ललिता की डांस टीचर है, जिसका कार्यक्रम देखने मैं पुणे गया था।'

      'तुम्हें वहां दो -एक दिन रुक कर उसका रहस्य जाना चाहिए था।'

      'क्या करता,रुकना तो चाहता था लेकिन डाक्टर से आज का अप्वाइंटमेंट था, मां को दिखाना था। क्या करूं भूल हो गयी।'

      'भूल तो हो गयी। मुमकिन है उस युवती पर गोली चलने और रोमा के कत्ल में कुछ संबंध हो। अब तो मुझे रोमा हत्याकांड का रहस्य और गहराता नजर आ रहा है।'

      'अब किया क्या जा सकता है?'

      'परेशान होने की कोई बात नहीं। तुम ऐसा करो एक बार अतुल से और मिलो। उससे रोमा हत्याकांड का पूरा ब्यौरा लो। जो उसने देखा,जो कुछ हुआ। मुमकिन है उसके बीच से ही कोई सुराग मिल जाये।'

      'मैं खाक सुराग ढूंढ़ पाऊंगा। एक बात करो कल मेरे घर आ जाओ साथ चलते हैं। तुम्ही बेहतर समझ सकोगे कि अतुल की कौन सी बात तुम्हारे काम की होगी। मैं तो सिर्फ इतना जानता हूं कि अतुल बेकसूर है। उसने रोमा का खून नहीं किया।'

      'तुम यह बात इतने यकीन के साथ कैसे कह रहे हो। हालात आदमी से कुछ भी करवा सकते हैं। अच्छे-अच्छे का ईमान डिगते देखा है मैंने।'

      'नहीं यार!मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अतुल बेकसूर है। जानते हो दो जिस्म मगर एक जान का-सा रिश्ता था दोनों में। वह रोमा से शादी करने वाला था लेकिन उसका सुख का संसार बसने से पहले ही उजड़ गया।'

      'मुमकिन है कैरियर के ग्लैमर ने रोमा को इरादा बदलने पर मजबूर किया हो। उसने शादी के लिए ना कर दी हो और उसी गुस्से व जलन में अतुल हत्या जैसा संगीन अपराध कर बैठा हो।'

      'यार तुम जासूस लोग बेहद शक्की होते हो। इसीलिए तो कहता हूं कल खुद चलो और जहां जो शक-सवाल हो उसके बारे में अतुल से जान लो।'

      'ठीक है कल मै तुम्हारे यहां पहुंच जाऊंगा।'

 

 

      विनोद के घर से वापस लौट आया आलोक। जब से उसने पुणे में रोमा की हमशक्ल शांता को देखा था,बराबर रोमा उसके खयालों में आ रही थी। नहा-धोकर, खना खाकर वह आराम करने  के  लिए  लेटा  लेकिन आंखों में नींद का नाम न था। रह -रह कर आता रोमा का खयाल।

      उसे याद आयी वह शाम जब नागपुर के एक मशहूर हाल में उसने पहली बार रोमा का नृत्य कार्यक्रम देखा था। सारे हॉल में अंधेरा था और मंच पर उभरते रंग-बिरंगे उजालों के बीच थिरक रही थी रोमा। उसके पैरों में बिजली की गति थी और अंगों में बला का लोच। उसके नृत्य के जादू और रूप के उजाले से चौधिया गया था आलोक। उस कार्यक्रम की समीक्षा उसने बड़े मन से लिखी थी। इतने दिनों बाद उसने देखा था कि शालीन भंगिमाओ वाला नृत्य भी दर्शकों का मन जीत सकता है। शीर्षक भी उसने यही लगाया था।

      दूसरे दिन वह दफ्तर में आया ही था कि रिसेप्शन से फोन आया-'आलोक जी! कोई मिस रोमा आपसे मिलना चाहती हैं, भेज दें?'

      पहले वह इस नाम से चौंका,फिर कहा-'भेज दीजिए।'

      थोड़ी देर बाद उसने देखा कि सिर से पैर तक बला की खूबसूरत एक लड़की उसके ही एक सहयोगी से पूछ रही है-'आलोक जी कहां मिलेंगे?'

      जवाब मिला-'वो सामने बैठे हैं, नीली कमीज पहने।'

      इसके बाद रोमा उसके सामने थी-'नमस्ते आलोक जी! मैं रोमा हूं। आपकी बेहतरीन समीक्षा यहां तक खींच लायी।'

      'अच्छा! अच्छा! बैठिए। बताइए और क्या कर सकता हूं मैं आपके लिए।'

      'जी मैं चाहती हूं कि अगर आप मेरा एक छोटा इंटरव्यू निकाल दें तो बहुत बेहतर होगा। शायद उसके बाद कैरियर को एक सही मोड़ देने की राह मिल जाए।'

      'इंटरव्यू भी कर देंगे। आप जैसे कलाकारों तो मौका मिलना ही चाहिए।'

      'देखिए,आप सबकी मेहरबानी रही तो बात बन ही जाएगी।'

      चाय आ गयी थी। रोमा चाय की चुस्कियां ले रही थी और आलोक चोर नजरों से उसकी खूबसूरती को नख-शिख तक नाप रहा था। खूबसूरती से तराशी गयी अजंता  की मूरत-सी थी रोमा। पतले संतरे की फांकों से होंठ,हंसती आंखें,सुराहीदार गरदन और छरहरा शरीर। कुल मिला कर हुस्न की एक मुकम्मल तसवीर।

      'अच्छा तो चलूं। आज शाम को फिर प्रोग्राम है। अब एक ही शहर में रहते हैं तो मुलाकात होगी।'

      उसके बाद से रोमा अक्सर नागपुर के 'प्रभात संदेश' के दफ्तर में आलोक से मिलती रही। इस तरह दोनों का परिचय लगातार बढ़ता गया। परिचय बढ़ा तो रोमा भी आलोक के सामने खुलती गयी। कुछ अरसे में ही वह रोमा के सुख-दुख का हमराज बन गया। नागपुर में रोमा का प्रोग्राम होता तो उसका कवरेज आलोक ही करता था।

      इस बीच एक दिन रोमा ने उसे अपने घर भी बुलाया। वहीं वह अतुल से पहली बार मिला। अतुल के बारे में रोमा ने उसे बताया-'मेरा सच्चा साथी है अतुल। इस शहर में मैं अकेली हूं और यह एकमात्र सहारा है। इसके लिए आपको एक तकलीफ करनी पड़े़गी। '

      'क्या?'

      'आप इसके लिए कोई छोटे-मोटे काम का इंतजाम कर दीजिए,बहुत परेशान है।'

      'ठीक है। हमारे दफ्तर भेज दीजिएगा। वहां क्लर्क की एक जगह खाली हुई है।'

      उसकी कोशिश से अतुल को नौकरी भी मिल गयी। बेहद सीधा,संकोची स्वभाव का है अतुल। रोमा को दिलोजां से चाहनेवाला अतुल भला उसका खूनी कैसे हो सकता है? फिर सवाल के फेर में फंस गया आलोक। पुणे में शांता पर गोली चलने के रहस्य के व्यूह  को वह अब तक नहीं भेद पाया था। रोमा हत्याकांड की समस्या तो पहले से ही थी।

      वह जब तक नागपुर में रहा, रोमा से मुलाकात होती रही। अतुल को तो उसके आफिस में ही काम मिल गया था। रोमा खुश थी और भविष्य के सिंदूरी सपने बुनने लगी थी। इस बीच रोमा से जुड़े एक और व्यक्ति से भी आलोक परिचित हो चुका था। राकेश नाम का वह व्यक्ति रोमा के कार्यक्रम वगैरह की देखरेख  की जिम्मेदारी निभाता। वही आलोक के आफिस में प्रोग्राम के कार्ड वगैरह दे आता था।

      उसके बाद 'न्यूज टाइम' का अच्छा आफर पाकर आलोक मुंबई चला आया और रोमा से उसका रिश्ता सिर्फ चिट्ठियों का ही रह गया। मुंबई कार्यक्रम देने आने से पहले रोमा ने आलोक  को पत्र लिख कर जानकारी थी कि वह अतुल से शादी करने वाली है। मुंबई में यह उसका पहला प्रोग्राम था, जो उसकी जिंदगी का आखिरी प्रोग्राम बन गया।

      उसे वह सुबह आज तक याद है जिस दिन वह राकेश का फोन पाकर भागा-भागा ड्रीमलैंड के रूम नंबर 213 पहुंचा था। वहां रोमा का मुर्दा जिस्म उसके सामने था।

      इन सारी यादों से उसका दिमाग बोझिल हो चला था। उसने टेप डेक पर मेंहदी हसन की गजल का एक कैसेट लगाया और 'प्ले स्विच आन' कर दिया। 'यूं ही पहलू में बैठे रहो,आज जाने की जिद न करो' पूरे  कमरे में गूंजने लगी पुरअसर आवाज और आलोक की खयालों से बोझिल पलकें जाने कब मुंद गयीं।

      'उठिए भी। आफिस नहीं जाना।' पत्नी सविता की आवाज से आलोक की नींद टूट गयी।

      हाथ-मुंह धोकर उसने चाय पी और तैयार होकर आफिस चला गया। आफिस में भी यार-दोस्तों ने उससे पुणे में हुए गोलीकांड के बारे में जानकारी चाही। वह जितना जानता था उसने बयान कर दिया। लेकिन उसके दिमाग में रह-रह कर शांत और रोमा की शक्लें उभर रही थीं। दोनों की शक्लों में इतनी समानता है कि एक बार तो अतुल  भी धोखा खा जाए। अतुल का ध्यान आते ही उसे याद आया उसे कल सुबह उससे मिलने जाना है। उसने जल्द अपना काम निपटाया और न्यूज एडीटर से थोड़ा जल्द छुट्टी लेकर घर लौट आया। सविता उसके इंतजार में देर रात चलनेवाले प्रोग्राम में समय काट रही थी।  घर पहुंच उसने खाना खाया और बिस्तार पर लेट गया। जब तक अतुल को बेकसूर साबित नहीं कर लेता उसके मन में एक बेचैनी है। नींद नहीं आ रही थी। रह-रह कर उसके दिमाग में रोमा हत्याकांड से जुड़े खयाल उभरते। उसने एक उपन्यास उठा लिया और उसके पन्नों पर नजर दौड़ाने लगा। कुछ देर बाद ही उसे नींद आ गयी।

      सुबह आलोक की नींद आठ बजे खुली । उसने बेड टी ली और बाथरूम चला गया। जब तक नहा-धो कर निकला,सविता ने नाश्ता तैयार कर दिया था। साढ़े नौ बजते-बजते विनोद आ गया।

      उसने आलोक से बताया-'मैंने थाना प्रभारी से फोन पर बात करके अतुल से मिलने का वक्त ले लिया है। हमें ग्यारह बजे से पहले वहां पहुंचना है।'

      'ठीक है। आओ नाश्ता कर लो फिर चलते हैं।'

      बिना किसी हीला-हवाला के विनोद आलोक के साथ ही नाश्ता करने लगा।

      आलोक के तैयार होते-होते दस बज गये। उसके घर से टैक्सी में थाने पहुंचने में बीस-पच्चीस मिनट लगते थे। उन्होंने टैक्सी की और थोड़ी देर बाद ही दोनों थाने के दरवाजे पर थे।

      थाना प्रभारी से इजाजत ले वे उस लाकअप में पहुंच गये जहां अतुल बंद था।

      आलोक को देखते ही अतुल फूट-फूट कर रोने लगा और बोला-'मुझे बचा लो भैया। मैं बिल्कुल बेकसूर हूं। तुम्ही बताओ रोमा तो मेरी जिंदगी थी,भला उसे मैं कैसे मार सकता हूं।'

      आलोक-'मैं तो पूरी कोशिश कर रहा हूं अतुल। मामले की सुनवाई आगे बढ़े उससे पहले ही मैं तुम्हारे बेकसूर होने का ठोस सबूत जुटाना चाहता हूं। उसके बगैर तुम्हें निर्दोष साबित करना आसान नहीं। देखो इसीलिए मैं आज अपने दोस्त विनोद को साथ लाया हूं। ये प्राइवेट जासूस हैं और रोमा हत्याकांड की असलियत जानने की कोशिश कर रहे हैं।'

      'बड़ी मेहरबानी भैया। तुम्हारा ही तो आसरा है। मुझे कुछ हुआ तो मेरी बूढ़ी लाचार मां और छोटे भाई का क्या होगा।  वे दूर नागपुर में पता नहीं किस हाल में होंगे। मैं यहां मुंबई में सलाखों कैद हूं।'

      'तुम मां जी और सुरेश की चिंता मत करो। तुम्हारे दिये पते पर मैंने उन्हें पैसे भेज दिये हैं।'

      विनोद-'अतुल! तुम कहते हो तुमने खून नहीं किया जबकि तुम्हें खून सने हाथों के साथ रूम नंबर 213 से रोमा की लाश के पास से गिरफ्तार किया गया था। अगर खून तुमने नहीं किया तो फिर किसने किया।'

      'मैं नहीं जानता भैया।'

      'तुम रोमा को कब से जानते हो?'विनोद ने पूछा।

      'नागपुर में हम उनके पड़ोसी थे। वहां रोमा अकेली रहती थी और नृत्य कार्यक्रम दिया करती थी। वहीं जान-पहचान फिर प्यार हुआ। यह बात आलोक बाबू जानते हैं। आप इनसे पूछ सकते हैं।'

      'तमने कहा रोमा नागपुर में अकेली रहती थी। वह मूलतः कहां की रहने वाली थी । उसके घर में और कौन-कौन है?'

      'जितना उसने मुझे बताया था वह जबलपुर की रहनेवाली थी। वहां से रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर आ गयी। कुछ काम न मिला तो नृत्य ही शुरू कर दिया जिसकी बाकायदा तालीम उसने ली थी। जहां तक उसके परिवार का जिक्र है तो उसने मुझे सिर्फ अपने बूढे़ मां-बाप भर के बारे में बताया है। वह उन्हें लगातार पैसे भेजा करती थी। उनके अलावा परिवार में और कोई है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैंने कभी इस बारे में कुछ पूछने की जरूरत नहीं महसूस की।'

      'क्या रोमा की किसी से दुश्मनी थी?'

      'जहां तक मुझे पता है ऐसा कुछ नहीं था। रोमा जैसी निश्छल-प्यारी सी लड़की दे सकती है तो सिर्फ प्यार। वह किसी से लड़ाई-झगड़ा या नफरत करती रही हो ऐसा मुझे नहीं याद आता।'

      'रोमा का मुंबई आना कैसे हुआ और उसका खून किस तरह हुआ?'

      'नागपुर में नृत्य कार्यक्रम देकर रोमा ने काफी नाम कमा लिया था। उसका सेक्रेटरी राकेश उसे लेकर बड़े-ब़ड़े सपने देख रहा था। वह चाहता था कि रोमा नाम कमाये। मुंबई के फिल्म जगत में कदम जमाये। हीरोइन बना देना चाहता था वह उसे। चाहता था कि वह अनाप-शनाप पैसे कमाये तो उसे भी अपनी जेब भरने का मौका मिले। यहां एक संस्था ने रोमा को नृत्य कार्यक्रम के लिए बुलाया था। नगर में यह उसका पहला कार्यक्रम था और इसी बार राकेश ने उसे फिल्म निर्माताओं से मिलाने की ठान ली थी।'

      'राकेश कैसा आदमी है?'

      'मैं कोर्ट में अपने पहले बयान में ही कह चुका हूं,बेहद लालची,लंपट और कमीना है वह। उसकी नजर न सिर्फ रोमा के पैसे बल्कि उस पर भी थी। पैसे तो वह अक्सर मारता था। इसे लेकर रोमा से उसकी चखचख भी खूब होती थी। रोमा मुझसे कुछ नहीं छुपाती थी। उसकी हर बदमाशी बयान करती थी। अभी दो दिन पहले ही शराब के नशे में वह रूम नंबर 213 में घुस गया था। नशे में धुत राकेश अंट-शंट बकने लगा था और अजीब हरकतें करने लगा था। रोमा ने उसे डांटा और बाहर निकल जाने को कहा। बाहर निकलते-निकलते राकेश ने धमकी दी थी-देख लूंगा तुझे जलील लड़की। तेरा कैरियर बनाने के लिए दिन का चैन रातों की नींद हराम कर दी। तू मुझ पर ही ऐंठ रही है। फिल्मी परदे की जीनत बनने की तुम्हारी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मैंने कितने लोगों के दर पर नाक रगड़ी। बड़ी मुश्किल से कुछ फिल्म निर्माताओं को मना पाया हूं। खैर। मैं भी देख लूंगा तुझे। बहुत उड़ने लगी है, तेरे पर कतरने ही होंगे।'

      'राकेश की ऐसी हरकत के बाद भी रोमा ने उसे निकाला क्यों नहीं?'विनोद ने पूछा।

      'बहुत चालाक है राकेश। उसने दूसरे दिन ही रोमा के पैर पकड़ कर माफी मांग ली। मैडम शराब के नशे में जो बदतमीजी हुई उसके लिए माफ कर दें। यकीन दिलाता हूं फिर ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा। सीधी-सादी रोमा मान भी गयी। उसकी मजबूरी थी। यहां परदेश में राकेश के अलावा दूसरा आदमी तुरत उसे मिलता भी कहां जो उसके सेक्रेचरी का काम संभाल लेता। मैं भी नागपुर लौटने वाला था। राकेश को हटा देती तो इतने बड़े नगर में रोमा अकेली रह जाती।'

      'अच्छा आलोक ने मुझे बताया है कि राकेश ने अपने बयान में कहा है कि जिस रात रोमा की हत्या हुई उस शाम तुम्हारा उससे काफी झगड़ा हुआ था। क्या यह सच है?'

      'हां यह सच है।'

      'किस बात पर हुआ था झगड़ा?'

      'रोमा अपने नृत्य कार्यक्रम के बाद भी दो-चार दिन मुंबई में रुकना चाहती थी। राकेश ने फिल्म निर्माताओं से उसे मिलवाने का इंतजाम किया था। मुझे यह कतई पसंद नहीं कि रोमा फिल्मों में जाए। मैं डर रहा था कि ग्लैमर की यह दुनिया कहीं मेरी रोमा को मुझसे छीन न ले। अतुल भैया जानते हैं उसने घर बसाने का मन बना लिया था और जल्द ही हम शादी करने वाले थे। ऐसे में उसका यह बदलाव मुझे कतई गवारा नहीं हुआ। मैं उसे समझाने उस शाम ड्रीमलैंड के रूम नंबर 213 में गया था। उसे समझाने की लाख कोशिश की कि फिल्मों के चक्कर में न पड़े चुपचाप कार्यक्रम दे और नागपुर लौट चले लेकिन  वह उलटे मुझे उपदेश देने लगी कि एक कलाकार क्या चाहता है,अपनी कला का प्रचार-प्रसार। वही उसकी भी तमन्ना है और फिल्में कभी उसके प्यार के बीच दीवार नहीं बनेंगी। मुमकिन है कैरियर के मद्देनजर उसे शादी कुछ दिन के लिए टालनी पड़े। इसी पर मुझे तैश आ गया। मैं न जाने क्या कुछ बक गया -रोमा तुम्हें पैसा-शोहरत ही प्यारी है।, मेरी भावनाओं की कोई कद्र नहीं। बड़ी खुदगर्ज हो तुम। एक सीधे-सादे शख्स का दिल दुखा कर तुम्हें सुख नहीं मिलेगा। तुम्हें लेकर एक सुखद जिंदगी का सपना देखा था उसे तुम फिल्मी मोह से चकनाचूर कर रही हो। यही सब कह मैं गुस्से में बाहर निकल आया था। मुझे क्या पता था कि रोमा माफी मांगने का भी मौका नहीं देगी। दूसरी सुबह जब उसे मनाने उसके रूम में गया तो देखा मेरे अरमानों का खून हो चुका था। बाद का वाकया तो आप जानते ही हैं।' रोमा की याद आते ही अतुल की आंखें फिर नम हो गयीं।

      अतुल ने जितना कुछ बताया था उसे सुन कर विनोद आलोक से बोला-'अब तो राकेश से मिलना भी जरूरी है। शायद वह इस रहस्यमय हादसे पर कुछ रोशनी डाल सके। कहां मिलेगा वह?'

      'ड्रीमलैंड होटल में।'

      'चलो अभी चलते हैं।'

      विनोद की बात सुन आलोक चुपचाप उसके साथ हो लिया। जब वे दोनों होटल पहुंचे राकेश अपने रूम में किसी मैगजीन के पन्नों में खोया था।

      आलोक को वह पहचानता ही था। उसका नाम लेकर ही बोला-'आइए आलोक बाबू। क्या बात है आज मेरी याद कैसे आ गयी। आपके साथ ये जनाब कौन हैं?'

      'यों ही चले आये हैं। रोमा हत्याकांड के बारे में कुछ जानकारी चाहिए। ये मेरे दोस्त विनोद हैं,प्राइवेट जासूस। इस हत्याकांड का रहस्य जानने में भी ये दिलचस्पी ले रहे हैं।'

      'रहस्य आपको लगता होगा। मुझे तो पूरा यकीन है कि खून अतुल के हाथों हुआ है। उसे ही सजा होनी चाहिए।

      'लेकिन अतुल तो तुम्हें कातिल मानता है। उसने तो तुम पर यह इलजाम भी लगाया है कि तुम रोमा के पैसे मारते थे। उस पर तुम्हारी बुरी नजर थी। उसका तो यहां तक कहना है कि रोमा की मौत के दो दिन पहले इसी बात को लेकर तुम्हारा उससे झगड़ा भी हुआ था। शराब के नशे  में तुम रोमा से ऊल-जलूल बक गये थे और रोमा ने तुम्हें डांट कर भगा दिया था। क्या यह सच है?' विनोद ने एक साथ बहुत कुछ कह डाला।

      'अतुल ने यह सब कहा है। अच्छी कहानियां गढ़ लेता है वह। लेकिन ऐसी कोई भी कहानी उसे बेगुनाह नहीं साबित कर सकती। उसे सजा होकर रहेगी।'

      अभी विनोद और आलोक राकेश के पास बैठे बैठे उसकी बातें सुन रहे थे कि अचानक खिड़की के परदे के पार हलचल हुई। विनोद को लगा कि कोई वहां छिप कर उनकी बातें सुन  रहा है। उसने सोफे से उठ कर ज्योंही खिड़की के पार झांकना चाहा झीने परदे के बाहर की ओर कोई  साया तेजी से सीढि़यों की ओर बढ़ता नजर आया। विनोद बिना कुछ बोले  झट बाहर निकल गया। उसने देखा एक वेटर तेज कदमों से नीचे उतर रहा है। विनोद एक खंभे की ओट में छिप गया। वह उस वेटर  को तब तक देखता रहा, जब तक वह सीढ़ियां नहीं उतर गया। उसे यह देख ताज्जुब हुआ कि वह दो सीढी उतरता और ठिठक कर शंकित निगाहों से पीछे देखने लगता जैसे उसे यह डर हो कि कहीं कोई उसे देख न ले। यह देख कर विनोद को बहुत आश्चर्य हुआ कि आखिर इसे किस बात का खौफ है। यह हमारी बातें छिप कर क्यों सुन रहा था। इन्हीं सवालों से घिरा विनोद वापस कमरे में लौट आया।

      आलोक ने पूछा-'क्या बात है विनोद तुम अचानक इस तरह बाहर क्यों निकल गये थे?'

      'मुझे लगा बाहर कोई है।'

      'कौन था?'राकेश ने पूछा।

      'कोई नहीं। मेरा भ्रम था।'

      'वाकई रहस्य की ऐसी अंधेरी सुरंग में फंस गये हैं हम कि कुछ सूझता ही नहीं। हालात अतुल के कातिल होने के संकेत देते हैं,अतुल राकेश पर शक करता है पर असली कातिल है कौन?'आलोक ने कहा।

      'एक न एक दिन पता चल ही जाएगा आलोक । अभी तो हमें राकेश जी का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने हमारी इतनी मदद की। इनसे विदा लेनी चाहिए। इन्हें ज्यादा डिस्टर्ब करना अच्छा नहीं।'

      'नहीं, नहीं, ऐसी कोई बात नहीं । आलोक जी मेरे अपने हैं।  आप उनके मित्र हैं तो आप भी पराये नहीं। आप लोगों के रहने से डिस्टर्ब होने का भला क्या सवाल है।'

      'नहीं अब चलते हैं। इस केस के बारे में मदद की जरूरत पड़ी तो आपको फिर तकलीफ देंगे। 'आलोक ने कहा।

      'नहीं इसमें तकलीफ की क्या बात है। रोमा के कातिल को सजा दिलाना तो मेरा भी फर्ज है। जब जरूरत महसूस करें आप बेखटके आ जाइए। फिलहाल कुछ दिन तो मुझे यहीं रुकना पड़ेगा। देखना है यह केस क्या मोड लेता है।'

      'ठीक है चलते हैं।' कह कर आलोक विनोद के साथ होटल ड्रीमलैंड से बाहर आ गया। होटल के लॉज में और बाहर खूब चहल-पहल थी।  उसे देख कर ऐसा लगता ही नहीं था कि वहां कुछ दिन पहले कोई हादसा हुआ है। आलोक सोचने लगा धीरे-धीरे यादमी कितना संवेदनहीन होता जा रहा है। अब उसे कोई भी हादसा उतना विचलित नहीं करता।  दो दिन पहले यहां एक निर्दोष युवती ने जान गंवायी और आज दर्द का कोई निशां नहीं। फिर उसने खुद ही जैसे अपने सवाल का जवाब दे डाला। ठीक ही तो है । इस तरह किसी के जाने से दुनिया थमने लगे तो उसका कारोबार ही ठप हो जायेगा।

      रास्ते में विनोद ने आलोक से कहा-'आलोक! हम परसों ही पुणे चलेंगे। हमें हर हाल में शांता से मिलना चाहिए। मुमकिन है रहस्य की इस पर्त से कुछ परदा हट सके।'

      'ठीक है। मैं तैयार रहूंगा । तुम मेरे घर आ जाना वहीं से चलेंगे।'

      'ठीक है।' कह कर विनोद अपने घर चला गया और आलोक ने अपने घर की राह ली।

      घर पहुंच कर विनोद ने सबसे पहले अपने निजी सहायक विवेक से फोन पर बात की।

      विनोद का फोन पाकर विवेक चहका-'गुरु जी! बहुत दिन से ऊंघते , ताश खेलते दिन काट रहा हूं। कोई काम बताइए ना।'

      'काम है और बेहद जरूरी।'

      'क्या है फौरन से पेशतर बताइए।'

      'होटल ड्रीमलैंड में एक वेटर है, रंग सांवला, ऊंचाई तकरीबन पांच फुट, कंजी आंखें और काफी स्मार्ट दिखनेवाला। उसके बारे में पूरी जानकारी चाहिए। दो दिन के अंदर यह काम हो जाना चाहिए। वह कहां रहता है, किससे मिलता है पूरा-पूरा ब्यौरा। सारा काम होशियारी से होना चाहिए। किसी को भनक तक न मिले। मैं परसों पुणे जा रहा हूं। एक दिन बाद लौटूंगा।'

      'आप बेफिक्र रहिए गुरु जी! वेटर तो क्या उसकी सात पीढ़ियों की जन्मपत्री मैं आपके सामने खोल दूंगा। सारा कच्चा चिट्ठा आप जान जायेंगे। शुक्रिया उदास बैठा था, आपने कोई काम तो दिया। अब वेटर की खुल जाएगी हर काली करतूत। भागे बच न पायेंगे बेटा हो या पूत।'

      'बस भी करो विवेक यह कविता बंद करो। कभी तो बात को गंभीरता से लिया करो।'

      'गुरु जी! जिस दिन मैं गंभीर हो गया समझो गया। शायद आप भी यह नहीं चाहेंगे। वैसे काम के वक्त मैं वक्त की नजाकत देख कर रंग बदल ही लेता हूं।'

   'ठीक है बाबा जो मन आये करो। मेरा काम होना चाहिए।'

      'हो जाएगा।'

     

     

 

      क दिन बाद ही विनोद और आलोक पुणे के लिए रवाना हो गये। स्टेशन पर उतर कर विनोद ने पूछा-'यार आलोक तुम्हारे पास ललिता का पता है तो?'

      'नहीं यार! वह अस्पताल में इतनी दुखी थी कि मैं उसका पता पूछना ही भूल गया। अब क्या करें। ललिता का पता मिले बगैर शांता तक पहुंचना मुश्किल है।'

      'एक उपाय है सीधे कलामंच चलते हैं। वहां से नृत्य कार्यक्रम आयोजकों का पता मिल जायेगा। वे तो ललिता का पता जरूर जानते होंगे।'विनोद ने सुझाया।

      'हां, यही ठीक रहेगा।'कह कर आलोक ने एक रिक्शा किया । दोनों उसमें बैठ गये। आलोक ने रिक्शा वाले को कलामंच ले चलने को कहा।

      पंद्रह -बीस मिनट में वो कलामंच हाल के सामने थे। अंदर जाकर आलोक ने मैनेजर से सारी बातें कीं और ललिता के कार्यक्रम आयोजकों का पता मांगा।

      उसकी बातें सुन कर मैनेजर बोला'आप पत्रकार हैं आपकी मदद करने में हमें खुशी ही होगी लेकिन देखिएगा कहीं हम किसी लफड़े में न पड़ जाएं। जब से हॉल में गोली चली है हम वैसे भी बेहद परेशान हैं फिर पुलिस का झमेला तो और भी झंझट पैदा करता है।'

      'नहीं आपको डरने की कोई जरूरत नहीं। हम कहीं किसी से आपका जिक्र ही नहीं करेंगे।'आलोक ने मैनेजर को आश्वस्त किया।

      मैनेजर ने आलोक को आयोजकों का पता दे दिया। दोनों ने कलामंच के बाहर से एक रिक्शा पकड़ा और कार्यक्रम आयोजकों के घर पहुंचे। आलोक पत्रकार है यह सुन कर उन्होंने ललिता का पता दे दिया।

      ललिता की कोठी के सामने रिक्शा रुका। आलोक ने देखा सामने विशाल कोठी है। उसके द्वार पर एक बड़ा फाटक है जिसमें एक दरबान मुस्तैदी से बैठा है।

      आलोक ने उसके पास जाकर कहा-'ललिता जी से मिलना है।'

      'आप कौन हैं, कहां से आये हैं?'

      आलोक ने अपना विजिटिंग कार्ड निकाल कर दरबान को थमा दिया। दरबान ने कहा-'आप यहीं रुकिए. देखते हैं।'

      उसने आवाज दी-'रामचरण! जरा बाहर आना।'

      घर के भीतर से एक आदमी आया और दरबान से बोला-'क्या बात है बिसेसर भाई।'

      'देखो यह कार्ड भीतर बेबी को दो, कहना ये बाबू साब उनसे मिलना चाहते हैं।'

      रामचरण भीतर गया और थोड़ी देर बाद बाहर आकर आलोक और विनोद से बोला-'बेबी जी आपको बुला रही हैं।'

      आलोक को देख कर ललिता बोली-'आपको तो पहचान रही हूं आप तो मेरे कार्यक्रम में आये थे। शांता दीदी को देखने अस्पताल भी गये थे।, लेकिन ये कौन हैं?'

      'ये मेरे दोस्त हैं विनोद।'आलोक ने परिचय दिया।

      'कहिए मैं आपके लिए क्या कर सकती हूं?'

      'आप अपनी शांता दीदी से मिलवा दीजिए।, बहुत जरूरी बात है।'

      'लेकिन शांता दीदी तो बाहरी आदमी से मिलती नहीं।'

      'पर हमारा उनसे मिलना बेहद जरूरी है। किसी की जिंदगी-मौत का सवाल है।'

      'ठीक है,बुलाती हूं।'कह कर ललिता ने नौकर रामचरण को आवाज दी और शांता को बुला लाने को कहा।

      कुछ ही देर बाद ही शांता वहां आ गयी। आलोक तो उसे पहले देख चुका था लेकिन विनोद ने नहीं देखा था। उसने रोमा की तस्वीर देखी थी और अपने सामने हूबहू रोमा को खड़ा देख हैरान था।'

      शांता ललिता के पास ही सोफे पर बैठ गयी। और उसने आलोक से पूछा-'कौन है आप लोग, मुझसे क्या चाहते हैं।'

      आलोक बोले इससे पहले ही ललिता ने बताया-'दीदी!ये मेरा कार्यक्रम देखने आये थे। पत्रकार हैं।,आलोक नाम है। ये उस वक्त अस्पताल भी गये थे आपसे मिलने लेकिन गोली चलने के सदमे से आप बेहोश थीं इसलिए आपसे बात नहीं कर पाये।'

      'मेरे पास आप क्या उम्मीद लेकर आये हैं?'

      'हमारे लिए आपकी जिंदगी की पूरी कहानी जानना बहुत जरूरी है।'

      'क्या मैं जान सकती हूं कि मेरी जिंदगी से अचानक आपको इतनी दिलचस्पी क्यों हो गयी है। मैं वर्तमान को जीती हूं अतीत इतिहास बन चुका है जिसे याद करना मेरी फितरत में नहीं है।'

      'लेकिन यह किसी की जिंदगी-मौत का सवाल है।'

      'कौन है वह?'

      'मेरा दोस्त अतुल।'

      'लेकिन मैं इस नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानती। कौन है वह,क्या हुआ उसे?'

      'वह कत्ल के इंतजाम में हिरासत में बंद है। इस लड़की का उसने कत्ल कर दिया है।'यह कह कर विनोद ने जेब से निकाल कर रोमा की फोटो शांता के सामने कर दी।

      फोटो देखते ही शांता चौक गयी। वह बोली-' कब कहां हुआ इसका खून?'

      'अभी कुछ दिन पहले। मुंबई के होटल ड्रीमलैंड के रूम नंबर 213 में। लेकिन आप यह फोटो देख कर चौंकी क्यों?'

      'यह तो मेरी छोटी बहन है रोमा।'

      'क्या रोमा आपकी बहन थी?'

      'हां, मुझ बदनसीब की ही बहन थी यह। बहुत भोली, निश्छल। पता नही इससे किसे क्या तकलीफ थी?'

      विनोद ने कहा-'देखिए हम हर हाल में रोमा के कातिलों तक पहुंचना चाहते हैं। आप पर भी तो स्टेज कार्यक्रम के दौरान गोली चली थी। अपनी जिंदगी के बारे में बताइए शायद हमें उसमें से कोई राह मिल जाए। आपको यह यकीन तो हो ही गया होगा कि हम आपके दुश्मन नहीं।'

      'क्यों शर्मिंदा करते हैं। दरअसल मेरी जिंदगी का कोई पहलू ऐसा नहीं जिसे याद कर मुझे खुशी हो  या मैं फख्र महसूस कर सकूं। इसीलिए सब कुछ भूली रहना चाहती हूं। पर अब लगता है फिर उन डरावनी यादों से गुजरना होगा। खुशियों से भरा था हमारा बचपन।  पिता जी अच्छी नौकरी में थे। उन्होंने खुशी-खुशी हम दोनों बहनों को नृत्य की तालीम दिलायी। उनकी आंखों की दो पुतलियों की तरह थीं मैं और रोमा। मुझे याद है मैं तब सोलह-सत्रह की रही हूंगी,जब पिताजी रिटायर हो गये। उनकी पीएफ, ग्रैच्युटी के जो पैसे मिले उनसे ठीक-ठाक गुजारा हो रहा था कि अचानक हम पर तकदीर की मार पड़ी।  पिता जी को एक रात अचानक लकवा मार गया। तुरंत अस्पताल ले जाने और इलाज होने से उनकी जिंदगी तो बच गयी लेकिन वे पूरी तरह से अपाहिज हो गये और उनकी सांसें डाक्टरी गोलियों की मोहताज। घर का जो पैसा था धीरे-धीरे उनके इलाज में खप गया। मां बेहद चिंतित रहने लगी कि आखिर परिवार का खर्च कैसे चलेगा। अपने शहर जबलपुर में मैंने काम की बड़ी तलाश की  पर कहीं कोई काम नहीं मिला। सोचा जो नृत्य सीखा है वह कब काम आयेगा।  मन में कुछ ठान कर मां को दिलासा दिया और रायपुर  आ गयी। वहां कुछ दिन के संघर्ष के बाद ही मेरे कदम जम गये। मैं नृत्य कार्यक्रम देने लगी और घर पैसा भेजती रही। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था । वहीं रायपुर में मेरी जोसेफ नाम के एक लड़के से पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गयी। हम दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहने लगे। एक दिन जोसेफ मेरे पास आया और बोला-'मैं मुंबई जा रहा हूं। वहां कुछ बनने की कोशिश करूंगा। कुछ बन पाया तो तुम्हें भी बुला लूंगा और अपन शादी बना लेंगे।'मुझे दिलासा देकर वह चला गया । दो महीने बाद उसका खत आया जिसमें लिखा था -'फौरन मुंबई चली आओ। अब सोचती हूं कि मैं उसकी बात न मानतो तो अच्छा होता।'

      'क्यों क्या हुआ उसके बाद?'आलोक ने पूछा।

      'उसके बाद मैं रायपुर से मुंबई चली गयी। जोसेफ से मिली। उसने मुझ कभी यह नहीं बताया था कि वह मुंबई में क्या काम करता है। उसके साथ कुछ दिन रहने के बाद ही मै यह जान गयी वह अपराध जगत की कीचड़ में गहरे धंस गया है और मैं उस गिरोह का हिस्सा बन गयी हूं जिसके लिए वह काम करता है।'

      'लेकिन आप तो नर्तकी हैं आप नृत्य कार्यक्रम देती थीं फिर मुंबई में क्या करने लगीं। अपराध जगत में कैसे फंसी?'

      'वहां भी मैं नृ्त्य कार्यक्रम ही देती थी। जोसेफ ने मुझे खत में दिलासा दिया था कि वह मुझे फिल्मों में काम दिलाने की कोशिश करेगा और बात बन गयी तो फिर चैन से जिंदगी गुजारेंगे। लेकिन हुआ कुछ और। देश भर में मैं अपने नृत्य कार्यक्रम  देने लगी। ये नृत्य कार्यक्रम तो छलावा थे इसके दौरान तस्करी के माल की अदला-बदली होती, बाहर से आये सोने को देश में खपाने की योजनाएं बनतीं। बड़े-बड़े तस्कर और दूसरे लोग दर्शक के रूप में आते और उन्हें भेंट किये गये गुलदस्तों में या तो सोने के बिस्कुट होते या फिर हीरोइन या हशीश।  रुपयों का लेन-देन ग्रीन रूम में हो जाता था। हम उन शहरों में जिन होटलों में ठहरते थे वहां भी बड़े-बड़े व्यापारी और कुछ लोग नेता आते थे। हमारे साथ के लोगों से उनकी खूब छनती थी।हमारे साथ जो लोग ते उनमें से सिर्फ एक का नाम हम जानते थे-जग्गू दादा। जोसेफ, मुझे और हमारे जैसे  दूसरे लोगों को वही हिदायत देता था। दूर विदेश तक फैला है इन लोगों का कारोबार।'

      'क्या काम करता था यह अपराधी गिरोह। इसका प्रधान कौन था?'विनोद ने पूछा।

      'हत्या, अपहरण,तस्करी और दूसरे कई अपराध। बहुत ही संगठित है उनका गिरोह। वे आसानी से अपना काम कर जाते हैं। पुलिस को उसका सुराग तक नहीं मिलता। मिलता भी है तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता क्योंकि बड़े-बड़े नेताओं तक उनकी पहुंच है।  वे सब उनसे मिलने वाली माहवार भेंट के एवज में बिके हुए हैं। गिरोह  का प्रधान कौन है हमें पता नहीं। हमारे सामने सिर्फ इतना कहा जाता था-बॉस नाराज हो जायेंगे। हमें कभी उससे मिलवाया भी नहीं गया। हम तो बस जग्गू दादा का हुक्म बजाते थे। मुझे इस पाप में डूबी जिंदगी से बेहद नफरत थी। मैं अक्सर जोसेफ को कोसती कि वह मुझे किस नरक में ले आया।

      'हद तो तब हो गयी जब मुझसे होटल में आने वाले असरदार लोगों का मनोरंजन करने के लिए कहा गया। मैंने इस पर सख्त एतराज किया और कहा-मरते मर जांऊंगी जिस्म नहीं बेचूंगी। दूसरे ही दिन जग्गू ने मुझसे छेड़खानी करने की कोशिश की। जोसेफ उस वक्त था नहीं। वापस आया तो मैं उस पर बरस पड़ी-क्या मुझे बेचने के लिए मुंबई बुलाया था ।अब मुझे तुम्हारे लिए जिस्म का धंधा भी करना होगा।'

     'यह सब सुन कर जोसेफ बहुत खफा हुआ और बोला-क्या बकती हो!मेरे जीते जी कोई तुम पर नजर उठा कर तो देखे, आंखें नोच लूंगा।' इल पर मैंने कहा-'आंखें ही नहीं, हाथ भी उठा दिया है।

      वह चीखा-'किसने?'

     'जग्गू दादा ने। वे चाहते हैं कि मैं उन सबका मनोरंजन करूं जिनकी मदद से वे बेखौफ अपराध जगत में राज करते हैं।'

      'उसकी ये मजाल! अभी देखता हूं। कह कर 'जोसेफ निकल गया।

      'थोड़ी देर बाद लौट कर आया तो उसके हाथों में खून लगा था। मैं डर गयी।

      उसने  समझाया-'डरो मत मैंने खून नहीं किया हां जग्गू की इतनी मरम्मत जरूर कर दी है कि वह अब तुम पर आंख नहीं उठा पायेगा। मुझे धमकी दे रहा था कि बॉस से शिकायत कर देगा कि मैं दगाबाजी कर रहा हूं, उसके दुश्मनों से मिल गया हूं। मुझे तबाह कर देने की बात कह रहा था। अरे मर गये तबाह करने वाले।'

      मैंने जोसेफ को समझाया-'अब तो यह नरक छोड़ दो। यहां तो मेरी आबरू पर भी बन आयी है। देखो  इस दुनिया से जुड़ गयी तो अपने घर-परिवार से ही कट गयी हूं मैं। पता नहीं मां-बाप, बहन का क्या हाल है। अब तो उनके लिए मैं मर चुकी। जो जी रही है उस तरह की शांता की तो उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। ' मेरे समझाने का जोसेफ पर असर पड़ा। वह न सिर्फ यह धंधा बल्कि मुंबई छोड़ने को भी राजी हो गया।

      'उस दोपहर हम वीटी स्टेशन से गुजर रहे थे। हम ट्रेन पकड़ कर नागपुर आने वाले थे। अभी हम स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे कि तेजी से गुजरती एक काली कार हम पर गोलियों की बौछार करती गुजर गयी। जोसेफ का शरीर गोलियों से छलनी हो गया और वह वहीं पर ढेर हो गया। मैं एक खंभे की ओट में आ गयी थी फिर भी बांह में गोली लग गयी। दहशत के मारे जोसेफ की लाश वहीं छोड़ मैं बेतहाशा एक गली की ओर भागी। बांह से झर-झर खून बह रहा था । पास ही एक क्लीनिक देख मैं धड़धड़ाती हुई वहां घुस गयी। वहां बैठे डाक्टर दिनेश मिश्र मुझे पहचानते थे। मेरा कार्यक्रम देख चुके थे।

      वह बोले -'ये क्या हुआ ?'

      'डाक्टर साहब! अपराधी गिरोह मेरे पीछे पड़ा है। वे मुझे मार डालना चाहते हैं। मुझे बचाइए।मैं किसी भी तरह से आज ही मुंबई छोड़ कर जाना चाहती हूं।'

      'ठीक है। ठीक है पहले यह तो देखने दो कि जख्म कितना गहरा है।' यह कह कर उन्होंने बांह देखी और बोले-'भगवान का लाख-लाख शुक्रिया कि गोली तुम्हारी हड्डी में धंसी नहीं, खरोंचते हुए निकल गयी। घाव मामूली है मैं दो टांके लगाये देता हूं। कुछ दवाइयां साथ दे दूंगा, दो-चार दिन में घाव सूख जाएगा।'

      ' मैं यहां से निकल कर गुमनाम जिंदगी जीना चाहती हूं।'

      'ठीक है मेरी चिट्ठी लेकर पुणे चली जाओ। वहां रामप्रसाद सिन्हा को अपनी बेटी ललिता के लिए एक डांस टीचर की जरूरत है। मैं लिखे देता हूं कि वे हमेशा के लिए तुम्हें अपने यहां रख लें।'

      'डाक्टर साहब की चिट्ठी लेकर मैं यहां चली आयी। सोचा था कि जिंदगी चैन से गुजर जाएगी लेकिन उन हत्यारों के लोग देश-विदेश के जर्रे-जर्रे में फैले हैं। उनमें से किसी की नजर मुझ पर पड़ गयी और एक बार फिर मुझे खत्म करने की कोशिश की गयी। मेरी तकदीर अच्छी थी कि मैं बच गयी।'

      आलोक ने कहा-'बहुत-बहुत शुक्रिया। मुमकिन है आपने जो बताया है उससे  हमें कुछ मदद मिल सके। अब चलते हैं। अगर जरूरत महसूस हुई तो फिर तकलीफ देंगे।'

      'इसमें तकलीफ की क्या बात है। मैं तो खुद चाहूंगी कि मेरी बहन के कातिल पकड़े जायें। इससे बड़ी खुशी मेरे लिए क्या हो सकती है।'

      शांता की कहानी सुनने के बाद आलोक और विनोद मुंबई वापस लौटने के लिए स्टेशन  की ओर बढ़ लिये। उसी शाम वे मुंबई पहुंच गये। घर पहुंचते ही विनोद ने अपने सहायक विवेक को फोन किया-'क्यों कवि महाराज!जो कविता लिखने की जिम्मेदारी मैंने तुम्हें सौंपी थी उसके कितने बंद रचे हैं?'

'गुरु आप लौट आये। सारे बंद तैयार हैं, आप कहें तो अभी आकर सुना दूं।'

      'नहीं, नहीं, रात में तकलीफ करे की जरूरत नहीं. अभी थका हूं कविता सुनने का मूड नहीं, कल ही पधारें।'

'जो आज्ञा गुरुवर।'

फोन रख कर विनोद ने रात का खाना खाया और बिस्तर पर लेट गया। पुणे में शांता ने अपनी जो कहानी सुनाय़ी थी , वह अब तक उसके दिमाग में चक्कर काट रही थी। वह उससे कोई सूत्र खोजने की कोशिश कर रहा था। तरह-तरह के सवाल दिमाग में उठ रहे थे। सवालों के इ भंवरों के बीच पलकें कब झपक गयीं, उसे पता ही नहीं चला।

उधर आलोक भी बहुत परेशान था। रोमा को वह अरसे से जानता था । इतने दिनों के परिचय के बाद उससे उसका सिर्फ एक पत्रकार और कलाकार भर का  नाता नहीं रह गया था। दोनों में गहरी आत्मीयता हो चुकी थी। फिर रोमा उसके दोस्त अतुल की प्रेमिका भी थी।रह-रह कर उसके खयालों में रोमा व शांता की शक्लें उभरने-मिटने लगीं। उसे अतुल की चिंता थी। शांता से मिलने के बाद से उसे यह उम्मीद बंध रही थी कि शायद विनोद असली हत्यारे का पता लगाने में कामयाब हो सकेगा और अतुल बेकसूर साबित हो सकेगा। यही सब सोचते-सोचते उसे नींद आ गयी।

 

 

 

सुबह विनोद नाश्ता वगैरह करके बैठा ही था तभी विवेक आ गया।

      'गुरुवर के चरणों में प्रणाम। कहिए अब तो मूड है कविता सुनने का?'

     'अरे यार मजाक छोड़ो। वह तो फोन पर यों ही कहा था  कि कहीं क्रास कनेक्शन होकर हमारी गुफ्तगू दुश्मन के कानों में न पहुंच जाए। अब सब कुछ सीधे और साफ लहजे में कहो।'

'तो सुनिए। आपने जिस वेटर के बारे में पता लगाने के लिए कहा था  उसका सारा कच्चा चिट्ठा मैंने औरसाफलहजे और््््औकककक

 जुटा लिया है। आपने जो कद काठी बतायी थी, उसके आधार पर ही मैंने उसे खोज निकाला।'

      'लेकिन तुम्हें कामयाबी मिली कैसे?'

      'आपका हुक्म पाने के बाद मै दूसरे दिन ही होटल ड्रीमलैंड के  इर्द-गिर्द चक्कर काटते हुए उस वेटर के बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। वह निकला तो मैं दबे पांव उसके पीछे हो लिया। मैं बहुत सावधान था कि कहीं वह मेरी मंशा न ताड़ जाए। वह थोड़ी दूर की एक बस्ती की पतली गंदी गली में घुस गया। मैं भी उससे कुछ फासला रखते हुए गली में उसके पीछे चलने लगा। वह एक नुक्कड में देशी शराब के ठेके में घुस गया। मैं भी चुपचाप अंदर हो लिया। '

      'उस शराब के ठेके में तुमने क्या देखा-सुना?'

      'वही तो बताने जा रहा हूं। मुझे लगता है, हम असली अपराधी तक पहुंच गये हैं।'

      'कैसे?'

     'वहां मैंने वेटर को एक पेशेवर हत्यारे रग्घू से बात करते देखा। रग्घू को उसके मुहल्ले के लोग गुंडा और पैसे लेकर कत्ल करे वाले आदमी के रूप में जानते हैं। हिस्ट्रीशीटर है वह। उसका एक पैर थाने में ही रहता है। वैसे है किस्मत का धनी। अब तक कोई उसके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया इसलिए वह बचता आया है। सब डरते हैं कि गवाही दी तो वह या उसके लोग मार डालेंगे।'

      'वेटर ने रग्घू से क्या बातें कीं?'

      'वह बोला यार रग्घू वो रूम नंबर 213 वाला लफड़ा तो बहुत तूल पकड़ता जा रहा है। आज ही दो आदमी रोमा के सेक्रेटरी राकेश से मिलने आये थे और काफी पूछताछ कर रहे थे। यार मैं तो समझता था कि उस डांसर के प्रेमी अतुल ने ही खून किया होगा लेकिन वे लोग अभी भी खोजबीन कर रहे हैं।'

      'इस पर रग्घू ने क्या कहा?' विनोद ने पूछा।

      रग्घू बोला-'करने दे खोजबीन। तेरी जान क्यों निकली जा रही है, तूने हत्या की है क्या?'

      वेटर-'हत्या मैने!नहीं, नहीं। रग्घू तुम नशे में हो लेकिन मेरी एक बात का सच-सच जवाब दो। जिस रात हत्या हुई थी, मुझे घूस देकर तुम भी तो रोमा के कमरे में गये थे। कहीं ये हत्या तुमने तो नहीं की?'

      'क्या बकते हो, मैं भला क्यों हत्या करने लगा। मुझे तो बस उससे एक जरूरी चीज लेनी थी जो मेरे बड़े काम की थी। वह ली और वापस लौट आया। तुमने भी तो मुझे तुरत वापस लौटते देखा था।'

      'हां देखा तो था लेकिन...।'

      रग्घू-'सुरेश लेकिन-वेकिन कुछ नहीं रूम नंबर 213 और रोमा को मारो गोली। गटको अंगूर की बेटी और भूलो सारे गम।'

      इतना हाल सुना कर विवेक बोला-'उनकी ये सारी बातें सुन कर मैंने यह अंदाज लगाया है कि हो न हो खून रग्घू ने किया है और वेटर ने इसमें उसकी मदद की है। अब आप  जो मुनासिब समझें करें। वैसे मेरे खयाल से जितना जल्द हो वेटर और रग्घू को पुलिस हिरासत में लिया जाना चाहिए।'

      'तुम ठीक कहते हो विवेक ! मैं आज ही इंस्पेक्टर वागले से बात करता हूं।'

      विवेक ने विनोद की परेशानी काफी हद तक हल कर दी थी। उसे रग्घू और वेटर पर शक था। शक की बिना पर उन्हें गिरफ्तार करवा कर रहस्य अगलवाया जा सकता है यह सोच उसने पोन पर इंस्पेक्टर वागले से बात करनी चाही।

      संयोग से फोन इंस्पेक्टर वागले ने ही उठाया और बोला-'हैलो! इंस्पेक्टर वागले हियर।'

      'वागले साब नमस्कार। मैं विनोद बोल रहा हूं। रोमा हत्याकांड के सिलसिले में दो आदमियों पर शक जाता है। मुझे उम्मीद उन्हें गिरफ्तार कर उन पर दबिश डालने से बात बन सकती है।'

      'आप कहते हैं तो यह भी कर देखते हैं। मुझे उनका पता-हुलिया बता दीजिए।'

      'एक तो  ड्रीमलैंड का वेटर है सुरेश और दूसरा शहर के उत्तर में स्थित बस्ती का गुंडा रग्घू।'

      'रग्घू तो हमारा जाना-पहचाना आसामी है। वेटर सुरेश का पता आपने दे दिया। बस अभी दोनों को दबोच लेते हैं। '

      'धन्यवाद। दरअसल मैं अपने दोस्त आलोक के लिए चिंतित हूं जो अतुल को बेकसूर साबित करना चाहता है। वह इस सबको लेकर बेहद परेशान है।'

      'हमसे जो बन पड़ेगा करेंगे मिस्टर विनोद। हम भी नहीं चाहते कि किसी निर्दोष को सजा मिले।'

           विनोद से सूचना पाकर इंस्पेक्टर वागले हरकत में आ गये। अपने साथ कुछ पुलिसवालों को लेकर वे पहले होटल ड्रीमलैंड , फिर रग्घू की बस्ती गये और दोनों को पकड़ लाये।

      दोनों को सीधे इंटेरोगेशन चेंबर में ले जाया गया क्योंकि सीधे ढंग से उनसे कुछ भी नहीं उगलवाया जा सकता था।

      वेटर सुरेश तो पुलिस के दो-चार बेंतों से ही कांप गया। उसने बताया-'खून किसने किया मुझे पता नहीं। मैंने पैसे लेकर रग्घू को अंदर जाने दिया था बस । इसके अलावा मैं कुछ नहीं जानता।'

      रग्घू पर बेंतों का कोई असर नहीं पड़ा। वह कहता रहा-'मैं कुछ नहीं जानता। मैं तो एक जरूरी बात के लिए रोमा के पास गया था बस।'

      उससे पूछताछ करने वाले पुलिस आफीसर ने कहा-'सीधे से अपने जुर्म का इकबाल कर लो नहीं तो थर्ड डिग्री लगायी तो जिंदगी बर्बाद हो जायेगी।'

      'मैं कह तो रहा हूं कि खून के बारे में मुझे कुछ भी नहीं मालूम।'

      'ओह तुम्हारी चमड़ी तो थाने में बेंत खाते-खाते गैंडे की हो गयी है, तुम सीधे से सच्चाई उगलने वाले नहीं। अब तो हमें अपना आखिरी उपाय इस्तेमाल ही करना होगा। देखना तुम तो क्या तुम्हारी रूह कांप जायेगी।'

      इसके बाद रग्घू को उलटा लटका दिया गया और तलवों, कूल्हे और हाथों पर बेंतों की बौछार शुरू हो गयी। हर बेंत पर वह चीख पड़ता। कुछ देर बाद उसका सारा शरीर इस कदर झन्नाने लगा जैसे हजारों बिच्छुओं ने डंस लिया हो। वह बेहोश हो गया।

            पूछताछ करने वाले आफीसर ने पास खड़े अपने सहायक से कहा-'पानी डालो। इसे होश में लाओ। यह क्या इसकी रूह तक बोलेगी।'

      सिर पर पानी के छपाके पड़ते ही रग्घू को होश आ गया। वह हांफ रहा था।

      पास खड़े एक पुलिस वाले ने कहा-' साब! ये कहीं मर न जाये। यह हमारे बड़े काम हा है।'

      'मरता है तो मरे। चलो, अब इसे उतारो। इलेक्ट्रिक शॉक देना है।'

      रग्घू गिड़गिड़ाया-' मुझे मत मारिए।'

      पुलिस आफीसर-' अभी भी सच उगल दो इसी में तुम्हारी भलाई है। हत्या भी की होगी तो उम्र कैद मिलेगी। हमसे उस्तादी की तो हम यहीं तुम्हारा कचूमर निकाल देंगे।'

      'मैं इकबाल करता हूं कि उस डांसर की हत्या मैंने की है। यह भी कि वेटर सुरेश ने देर रात को उसके कमरे में घुसने में मेरी मदद की।'

      'तुमने हत्या क्यों की?'

      'हत्या करना मेरा पेशा है। मुझे पैसे मिले मैंने मार दिया।'

'ठीक है। लेकिन पैसे किसने दिये थे?'

'जग्गू दादा ने।'

'लेकिन जग्गू दादा है कौन? उसने रोमा की हत्या क्यों करवायी?'

'मैं कसम खाकर कहता हूं जग्गू दादा के बारे में मैं कुछ नहीं जानता। उसने मुझसे सिर्फ इतना भर कहा था कि वह डांसर पहले उसकी प्रेमिका थी, बाद में उसने उसके साथ दगा की उसकी सजा ही उसने दिलायी।'

'क्या वाकई तुम जग्गू के बारे में कुछ भी नहीं जानते या बन रहे हो?'

'मेरा यकीन मानिए मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानता। हम लोग पैसे के लिए काम करते हैं। हमें हुक्म देनेवाला मंत्री है, संतरी है या माफिया हम नहीं देखते।'

'ठीक है। कोर्ट में तुम्हें सच-सच, साफ-साफ बयान देना है। याद रखो, चालाकी की तो खैर नहीं।'

'ठीक है साब।'

 

पूछताछ करनेवाले आफीसर ने रग्घू की बतायी बातें इंस्पेक्टर वागले से कह दीं। इंस्पेक्टर वागले ने विनोद को थाने बुलाया और रग्घू की कही बातें बता दीं। उधर  जग्गू का पता करने के लिए शहर के कई हिस्सों में पुलिस पार्टियां भेज दीं।

जग्गू का नाम सुनते ही विनोद बोला-'इंस्पेक्टर साहब! जग्गू पुणे में हो सकता है। रोमा की बहन शांता वहां रहती है। उस पर भी वहां एक बार गोली चल चुकी है।  वह बच गयी। मुमकिन है जग्गू उसे खत्म करने की ताक में वहीं कहीं हो। उसे जल्द पकड़िए। उसकी पैठ अपराध जगत तक में है। उसे रग्घू के पकड़े जाने की भनक मिल गयी तो वह आपकी पहुंच से दूर निकल जायेगा।'

'जानकारी देने के लिए शुक्रिया। आप हम पर भरोसा रखिए हम अभी पुणे पुलिस को इत्तिला किये देते हैं। उम्मीद है कल सुबह तक वह हमारे हाथ आ जायेगा।'

वही हुआ भी। जग्गू इन सारी बातों से बेखबर पुणे में था। मुंबई पुलिस से पुणे वालों को उसका हुलिया मिल गया था। उन्होंने उसे रात को ही धर दबोचा। सुबह दस बजते-बजते वह वागले के थाने में था।

उसे थाने लाये अभी दो घंटे ही हुए थे कि वहां फोन घनघनाने लगे। कई बेनामी फोन वागले के नाम आये जिनमें उसे जग्गू को छोड़ने के लिए कहा गया। न छोड़ने पर देख लेने की धमकी भी दी गयी। वागले ने किसी से ज्यादा बात नहीं की। वे सोच रहे थे

कि एक अपराधी अचानक इतना महत्वपूर्ण कैसे हो गया?

अभी वे यह सोच ही रहे थे कि एक वकील धड़धड़ाता हुआ उनके कमरे में आया और बोला-'इंस्पेक्टर वागले आप हैं?'

'हां, मगर आप कौन है, यहां क्या काम है?'

' मैं वकील हू, जग्गू की जमानत लेने आया हूं।'

'लेकिन उसको जमानत तो किसी हाल में नहीं दी जा सकती। उसकी गवाही हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कल उसे कोर्ट में हाजिर करना है। हम उसकी जमानत कैसे दे दें?'

'मेरी बात आप मान लेते तो अच्छा था।'

      'नहीं हर्गिज नहीं, यह नहीं हो सकता।'

'अच्छा मैं यहां से एक बार फोन कर सकता हूं?'

'हां, कीजिए।'

वकील ने नंबर डायल किया। उधर से हलो होते ही बोला-'साब! इस्पेक्टर मान नहीं रहे। कहते हैं जमानत नहीं होगी। क्या आप खुद बात करेंगे। ठीक है।' कह कर वकील ने रिसीवर इंस्पेक्टर की ओर बढ़ाते हुए कहा-'लीजिए, अब आप ही जवाब दीजिए।'

'मगर हैं कौन?'

'बात कीजिए, खुद जान जाएंगे।'

'हलो इंस्पेक्टर वागले बोल रहा हूं।'

'मैं मंत्री बोल रहा हूं। वो जग्गू को छोड़ दीजिए, हमारा आदमी है।'

'एक अपराधी को छोड़ दें। लेकिन उसकी गवाही हमारे लिए बहुत जरूरी है। उसे हम किसी भी हाल में नहीं छोड़ सकते।'

'इसे हमारा हुक्म समझो।उसे छोड़ दो वरना मुसीबत में फंस जाओगे।'

'एक जिम्मेदार मंत्री होकर आप अपराधी की तरफदारी कर रहे हैं सर?'

'उपदेश मत दो। 'हां' या 'ना' में जवाब दो। उसे जमानत पर छोड़ोगे या नही?'

'नहीं।'

उधर से फोन पटक दिया गया। वकील वहीं खड़ा था। वागले ने कहा-'अब दफा हो जाइए। आपके मंत्री जी को भी मैंने जवाब दे दिया है।'

वकील वहां से चला गया। वागले को अब जाकर इस बात का एहसास हुआ कि रोमा हत्याकांड से जुड़े लोगों की पहुंच कितनी ऊंची है। मंत्री की बातें याद आते ही उसका मन ग्लानि से भर गया। वह सोचने लगा जब व्यवस्था में ही खोट है तो उसके जैसे ईमानदार आफीसर कब तक अपने मकसद में कामयाब होंगे।

 

 

दूसरे दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एक वैन में बैठा कर जग्गू को कोर्ट ले जाने के लिए निकाला गया। वैन के आगे करीब दस मीटर की दूरी पर इंस्पेक्टर वागले की जीप थी। कोर्ट कुछ दूर ही रह गया था कि अजीब हादसा हुआ। पता नहीं
आसपास की किस छत से एक शक्तिशाली बम वैन की छत पर गिरा। एक कान फाड़ देने वाले धमाके की आवाज के साथ वैन के परखचे उड़ गये। सड़क भर में लाशों के  चीथड़े उड़ गये। जग्गू के साथ-साथ वैन में बैठे पुलिस वाले भी मारे गये। आसपास की दूकानों के शीशे टूट गये। वैन के परखचे इंस्पेक्टर वागले की जीप तक पहुंचे। धमाके से वे दंग रह गये। उन्होंने तुरंत वायरलेस से थाने में इस हादसे की खबर दी। कुछ ही देर में वहां ढेरों पुलिस आ गयी। उसने पूरा इलाका घेर लिया और सर्च करने लगी।

इस्पेक्टर वागले जीप से कोर्ट की ओर बढ़े जहां रग्घू और सुरेश को गवाही के लिए पहले ही ले जाया गया था।

कोर्ट में विनोद, आलोक और राकेश भी हाजिर थे।

सुनवाई शुरू हुई। अब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कोर्ट में आ चुकी थी। उसमें यह साबित हो चुका था कि रोमा की हत्या रात एक-दो बजे के बीच हुई थी। जिस चाकू से हत्या हुई थी उस पर कोई निशान नहीं पाये गये थे।  लगता है कि हत्या करनेवाले ने दस्ताने पहन कर हत्या की हो।

सरकारी वकील ने पहले सुरेश को कठघरे में बुलाया। वह कठघरे में आ गया तो उसने पूछा-'तुम रग्घू को जानते हो?'

'हां।'

'हत्या के दिन क्या हुआ। साफ-साफ बयान करो।'

'रात डेढ़ बजे के करीब रग्घू होटल आया। उसने पता किया कि रोमा के कमरे मे किस वेटर की ड्यूटी है। उसके बाद उसने मुझसे मदद मांगी कि उसे रोमा से हर हाल में बात करनी है। उसने मेरे हाथों में नोटों का एक बंडल रख दिया। मैंने उसे डुप्लीकेट चाबी थमा दी जिसे खोल कर वह अंदर गया और फिर थोड़ी देर में लौट गया। मुझे पता नहीं उसने भीतर क्या किया। सुबह जब मैं चाय  लेकर गया तो मैंने वहां रोमा की लाश देखी और देखा की अतुल खून रंगे हाथों से खड़ा है। बस इसके अलावा मैं कुछ नहीं जानता।'

सरकारी वकील ने कहा-'बस मुझे कुछ नहीं पूछना। बचाव पक्ष के वकील चाहें तो गवाह से सवाल कर सकते हैं।'

बचाव पक्ष के वकील ने कहा-'नहीं मुझे गवाह से कुछ नहीं पूछना।'

इसके बाद सरकारी वकील ने रग्घू को कठघरे में बुलाया और शपथ आदि की रस्म के बाद पूछा-'तुम इस हत्याकांड के बारे में जो कुछ जानते हो सच-सच बताओ।'

'यह खून मैंने किया है साब! इसके लिए जग्गू ने मुझे पैसे दिये थे। उसका कहना था कि वह उस डांसर से बदला लेना चाहता है क्योंकि वह उससे प्यार करता था लेकिन उसने उससे दगाबाजी की। उसी ने मुझे बताया कि वह डांसर होटल ड्रीमलैंड के रूम नंबर 213 में ठहरी है। मैंने वेटर सुरेश की मदद ली।  रूम का ताला खोला। रोमा गहरी नींद में थी। मैं हाथों में दस्ताने पहने था। एक हाथ से मैंने उसका मुंह दबाया और दूसरे हाथ से चाकू सीधा सीने में उतार दिया। वह छटपटायी, 'ऊं', 'आह' किया और शांत पड़ गयी। मैं जल्दबाजी में दरवाजा खुला छोड़ वापस लौट आया।'

वकील, 'उसके बाद तुम जग्गू से मिले?'

'हां, मैं दो एक हफ्ते बाद मिला तो जग्गू ने कहा कि धोखा हो गया। जिस लड़की को मारना था वह तो पुणे में देखी गयी है। इसमें मेरा कोई कसूर नहीं था। मैंने तो उसी लड़की का खून किया था जिसकी फोटो मुझे जग्गू ने दी थी। मैं अपने जुर्म का इकबाल करता हूं। मुझे जो चाहें सजा दें।'

सरकारी वकील, 'और मुझे कुछ नहीं पूछना। बचाव पक्ष के वकील चाहें तो गवाह से पूछताछ कर सते हैं।'

बचाव पक्ष के वकील ने कहा, 'जब अपराधी ने जुर्म का इकबाल कर लिया है तो मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि अतुल बेकसूर है, उसे छोड़ दिया जाये।'

अतुल को बाइज्जत रिहा कर दिया गया। जग्गू को उम्र कैद और हत्या में मददगार वेटर सुरेश को छह साल की कैद की सजा हुई।

अतुल अदालत के दरवाजे में ही आलोक से लिपट गया। उसकी आंखों में खुशी के आंसू थे।

दूसरे दिन आलोक और विनोद इंस्पेक्टर वागले को धन्यवाद देने पहुंचे। अब तक उन्हें भी विस्फोट में रग्घू के मारे जाने की खबर मिल चुकी थी।

आलोक ने कहा-'इंस्पेक्टर साहब बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने मेरे दोस्त को बचा लिया। अच्छा क्या पता चला जग्गू किस गिरोह का आदमी था।'

'नहीं लेकिन आपको इस सब से क्या मतलब। आपका दोस्त छूट गया। अब इस झमेले में न पड़ें तो ही अच्छा। यह समझ लें कि उसका तल्लुक उनसे है जिनके हाथ बहुत लंबे हैं। उनसे न उलझने में ही भलाई है। बहुत ऊपर तक पहुंच है उनकी। रोमा तो अपनी बहन शांता के धोखे में मारी गयी । अब आप लोग अपनी जान मुसीबत में न डालें।'

'होने दीजिए पहुंच, वे आपका क्या कर लेंगे?' आलोक बोला।

'कर लेंगे नहीं, कर लिया है। मुझे इस केस में ईमानदारी बरतने, मंत्री जी के कहने पर शातिर अपराधी जगगू को न छोड़ने का ईनाम मिला है। मेरा ट्रांसफर हो गया है। मेरी बात मानिए अपनी और बाल-बच्चों की भलाई चाहते हैं तो यिस सबको येक  बुरे सपने की तरह भूल जाइए।'


सारी बातें सुन कर आलोक दंग रह गया। घर वापस लौटते वक्त वह सोच रह ाथा जहां अफसर ले लेकर मंत्री तक भ्रष्ट हों, जहां मंत्री अपराधी की पैरवी करते हों, वहां न्याय एक मजाक बन गया है। ऐसे में एक अकेला आलोक,विनोद या वागले कोई कूवत नहीं रखते।  वे इस अन्याय से लड़ने में कामयाब नहीं हो सकते।  जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं होता, राजनीति और अपराध का लंबंध नहीं टूटता रोमा कत्ल होती रहेंगी और बेकसूर अतुल सजा भोगते रहेंगे। 

(जनसत्ता दीपावली विशेषांक 1993 से साभार)